13th November 2026

BREAKING NEWS

शुक्रवार को धन, करियर और प्रेम जीवन में क्या होगा बदलाव? जानें सभी राशियों का भविष्य

माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय छ.ग. शासन के ग्राम कंतेली आगमन को लेकर मुंगेली पुलिस ने तैयार किया रूट चार्ट एवं प

अवैध शराब का परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार

CBI ने सौरभ चंद्राकर को कोर्ट में किया पेश, ED ने मांगी कस्टडी

मेडिकल छात्र का कार से अपहरण कर एक घंटे तक की पिटाई

Advertisment

Guwahati Firing : गुवाहाटी के होटल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 लोगों की मौत

Media Yodha Desk Tue, Oct 27, 2026

Guwahati Firing: असम के गुवाहाटी में सोमवार रात एक होटल में हुई गोलीबारी से हड़कंप मच गया। जीएस रोड स्थित बोरा सर्विस इलाके के होटल ‘बिलास इन’ में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस ने वारदात के करीब एक घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

संपत्ति विवाद बना गोलीबारी की वजह

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि घटना के पीछे होटल के मालिक पक्ष और उसे लीज पर लेने वाले व्यक्ति के बीच चल रहा संपत्ति विवाद था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान घनकांत गोगोई के रूप में हुई है, जिसने करीब एक साल पहले होटल लीज पर लिया था। विवाद के दौरान उसने कथित तौर पर होटल मालिक पक्ष से जुड़े लोगों पर गोलियां चला दीं।

लाइसेंसी पिस्तौल जब्त, आरोपी से पूछताछ जारी

पुलिस आयुक्त पार्थ सारथी महंत ने बताया कि आरोपी को पलटन बाजार इलाके से गिरफ्तार किया गया है। वारदात में इस्तेमाल की गई .32 बोर की लाइसेंसी पिस्तौल भी जब्त कर ली गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि आरोपी कोई भाड़े का हत्यारा नहीं, बल्कि होटल का पट्टाधारक है। मामले में उससे पूछताछ की जा रही है।

मृतकों में एक ही परिवार के चार सदस्य

पुलिस के अनुसार, गोलीबारी में जान गंवाने वाले पांचों लोग होटल के मालिक पक्ष से जुड़े थे। इनमें होटल की मालकिन हेलेना भराली, उनके बेटे देबोरशी कश्यप, उनकी बहू रिनिकी कश्यप, हेलेना के भाई भुदेव भराली और परिवार से जुड़े नारायण दास शामिल हैं।

घटना में बचने वाले व्यक्ति की पहचान सत्येन पाठक के रूप में हुई है। गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर के अनुसार, उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और गोलीबारी से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन