12th November 2026

BREAKING NEWS

अवैध शराब का परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार

CBI ने सौरभ चंद्राकर को कोर्ट में किया पेश, ED ने मांगी कस्टडी

मेडिकल छात्र का कार से अपहरण कर एक घंटे तक की पिटाई

हड़ताल के बीच पटवारियों पर गिरी गाज, 3 सस्पेंड और 57 के वेतन पर लगी रोक

राष्ट्रपति भवन से 11 शिल्पकारों को बुलावा; 700 घंटियों ने खींचा ध्यान

Advertisment

ऑपरेशन बाज के तहत मुंगेली पुलिस की कार्रवाई : अवैध शराब का परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार

Media Yodha Desk Thu, Nov 12, 2026

जिला मुंगेली :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा जिले में चलाये जा रहे अभियान "ऑपरेशन बाज" के तहत दीपावली पर्व के दौरान असामाजिक तत्वों तथा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुंगेली श्री आशीष अरोरा के कुशल मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस द्वारा दिनांक 10.11.2026 को टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG-28-एल-7521 में दो व्यक्ति ग्राम बिरगांव की ओर से दाऊपारा की तरफ अवैध शराब लेकर आ रहे हैं।

सूचना पर मुंगेली पुलिस टीम द्वारा साईं पेट्रोल पंप, बिरगांव रोड मुंगेली के पास घेराबंदी कर उक्त मोटरसाइकिल को रुकवाया गया।मोटरसाइकिल में दो व्यक्ति सवार थे तथा उनके बीच में सफेद रंग के कपड़े के थैले में शराब रखी हुई थी। जिनसे पूछताछ करने पर मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम सागर वर्मा पिता पवन वर्मा, उम्र 18 वर्ष 07 माह, निवासी नवागांव चीनू, थाना सिटी कोतवाली मुंगेली एवं पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम महेश विश्वकर्मा पिता राधेश्याम विश्वकर्मा, उम्र 19 वर्ष, निवासी नवागांव चीनू, थाना सिटी कोतवाली मुंगेली, जिला मुंगेली बताया। मौके में उपस्थित गवाहों के समक्ष तलाशी लेने पर उनके कब्जे से सफेद कपड़े के थैले में रखी 30 नग देशी प्लेन शराब, प्रत्येक में 180 एमएल, कुल 5.400 बल्क लीटर, कीमत 2,400 रुपये बरामद की गई। शराब के परिवहन एवं बिक्री के संबंध में वैध दस्तावेज मांगने पर दोनों कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस द्वारा शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG-28-एल-7521, कीमत 40,000 रुपये, कुल 42,400 रुपये की सामग्री गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अखिलेश कुमार वैष्णव प्रभारी (थाना सिटी कोतवाली मुंगेली), सउनि विजय बंजारा, प्र.आर.मुकेश कुर्रे, आर. अरुण साहू, नोहर डडसेना, मुकेश ठाकुर, योगेश यादव, अजय चंद्राकर, विकास ठाकुर की अहम भूमिका रही। मुंगेली पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के निर्देशन में "ऑपरेशन बाज" के तहत अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन