12th November 2026

BREAKING NEWS

राष्ट्रपति भवन से 11 शिल्पकारों को बुलावा; 700 घंटियों ने खींचा ध्यान

छत्तीसगढ़ में मौसम का बदला मिजाज, ठंडी हवाओं ने बदली दिशा; तापमान में होगा उतार-चढ़ाव

बिल्हा देश में अव्वल; बिलासपुर और रायपुर को भी मिला राष्ट्रीय सम्मान

छत्तीसगढ़ में बदले प्रवेश के नियम, अब दूरी के चलते नहीं अटकेगा बच्चों का दाखिला

इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, जानें बचाव और जरूरी उपाय

Advertisment

CG Weather : छत्तीसगढ़ में मौसम का बदला मिजाज, ठंडी हवाओं ने बदली दिशा; तापमान में होगा उतार-चढ़ाव

Media Yodha Desk Thu, Nov 12, 2026

CG Weather: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में आने वाली हवाओं की दिशा में बदलाव हुआ है। इसके चलते न्यूनतम तापमान में लगातार जारी गिरावट पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में रात के तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

उत्तर दिशा से आ रही ठंडी हवाओं का असर हुआ कम

अब तक प्रदेश में ठंड बढ़ने की मुख्य वजह उत्तर दिशा से आने वाली सर्द हवाएं थीं। इनके प्रभाव से कई इलाकों में न्यूनतम तापमान लगातार नीचे जा रहा था। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवाओं का रुख बदलने की संभावना है। इससे रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है और ठंड का असर फिलहाल कुछ धीमा पड़ सकता है।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। हालांकि, अलग-अलग क्षेत्रों में पारे में मामूली उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। फिलहाल तापमान में लगातार गिरावट की संभावना कम है, जिससे ठंड बढ़ने की रफ्तार धीमी रहने का अनुमान है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन