13th November 2026

BREAKING NEWS

शुक्रवार को धन, करियर और प्रेम जीवन में क्या होगा बदलाव? जानें सभी राशियों का भविष्य

माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय छ.ग. शासन के ग्राम कंतेली आगमन को लेकर मुंगेली पुलिस ने तैयार किया रूट चार्ट एवं प

अवैध शराब का परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार

CBI ने सौरभ चंद्राकर को कोर्ट में किया पेश, ED ने मांगी कस्टडी

मेडिकल छात्र का कार से अपहरण कर एक घंटे तक की पिटाई

Advertisment

CG News : माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय छ.ग. शासन के ग्राम कंतेली आगमन को लेकर मुंगेली पुलिस ने तैयार किया रूट चार्ट एवं प

Media Yodha Desk Thu, Nov 12, 2026

जिला मुंगेली :- दिनांक 13 नवंबर 2026 को माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री विष्णुदेव साय का ग्राम कंतेली स्थित मिनी स्टेडियम में आगमन प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम में जिले सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आम नागरिकों के पहुंचने की संभावना है।

कार्यक्रम के दौरान आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे, इसके लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में मुंगेली पुलिस द्वारा विस्तृत रूट चार्ट तैयार कर पार्किंग एवं प्रवेश व्यवस्था निर्धारित की गई है।

निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार मुंगेली एवं लोरमी की ओर से आने वाले आम नागरिकों के वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। मुंगेली की ओर से आने वाले आमजनों के वाहनों हेतु पी-4 हाईस्कूल मैदान कंतेली तथा लोरमी की ओर से आने वाले आमजनों के वाहनों हेतु पी-3 मिडिल स्कूल पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त डिंडोरी मार्ग की ओर से आने वाले आम नागरिकों के लिए ग्राम हरदीडीह के पास पार्किंग व्यवस्था निर्धारित की गई है।

कार्यक्रम स्थल पर वीआईपी एवं वीवीआईपी आगमन के लिए पृथक प्रवेश मार्ग, हेलिपैड तथा पार्किंग व्यवस्था पी -2 दैहान कंतेली, हैलीपेड के बगल पार्किग व्यवस्था पी - 1 में रखा गया है, आम नागरिकों की सुविधा के लिए ड्रॉप गेट एवं निर्धारित प्रवेश मार्ग बनाए गए हैं। यातायात को व्यवस्थित रखने हेतु आवश्यक स्थानों पर स्टॉप प्वाइंट भी निर्धारित किए गए हैं।

मुंगेली पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की जाती है कि वे निर्धारित रूट चार्ट एवं पार्किंग व्यवस्था का पालन करें, यातायात पुलिस एवं ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के निर्देशों का सहयोग करें तथा अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करें, जिससे माननीय मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी नागरिकों का आवागमन सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बना रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन