13th November 2026

BREAKING NEWS

शुक्रवार को धन, करियर और प्रेम जीवन में क्या होगा बदलाव? जानें सभी राशियों का भविष्य

माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय छ.ग. शासन के ग्राम कंतेली आगमन को लेकर मुंगेली पुलिस ने तैयार किया रूट चार्ट एवं प

अवैध शराब का परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार

CBI ने सौरभ चंद्राकर को कोर्ट में किया पेश, ED ने मांगी कस्टडी

मेडिकल छात्र का कार से अपहरण कर एक घंटे तक की पिटाई

Advertisment

BJP युवा मोर्चा में नई नियुक्तियां : छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट

Media Yodha Desk Wed, Oct 21, 2026

रायपुर: भारतीय जनता पार्टी ने भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न जिम्मेदारियों के लिए नेताओं की नियुक्ति की गई है। इस नई टीम में छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भूपेंद्र नाग को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

भूपेंद्र नाग समेत 7 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

भाजयुमो की राष्ट्रीय टीम में भूपेंद्र नाग के अलावा जम्मू-कश्मीर की विधायक शगुन परिहार, उत्तर प्रदेश के निखिल मणि तिवारी, नागालैंड के अरविंद दमानी, तेलंगाना की मालोथ कोमली नाइक, बिहार के राज राजेंद्र सिंह और पश्चिम बंगाल के विधायक सौमेन करफा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रीय महामंत्री और मंत्री पद पर नियुक्तियां

राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर ओडिशा की अर्पिता अपराजिता बडजेना, उत्तर प्रदेश के हर्ष वर्धन सिंह और आंध्र प्रदेश के मित्त वामशी कृष्णा को जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं, राष्ट्रीय मंत्री के रूप में असम के बिस्वजीत खौंड, मध्य प्रदेश के आशीष बन, महाराष्ट्र की सयाली रघुनाथ कुलकर्णी, राजस्थान के हिमांशु शर्मा, पंजाब के सरदार अरमानजोत बरार, बिहार के अमन यादव और झारखंड के राहुल झा को नियुक्त किया गया है।

कोषाध्यक्ष और कार्यालय प्रभारी के नाम भी घोषित

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश के विनीत वत्स त्यागी को दी गई है, जबकि राजस्थान के देवव्रत सिंह राजावत राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। गुजरात के ध्रुव पंडित को राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी और दिल्ली के मोहित सोनी को कार्यालय सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

नीति एवं शोध, मीडिया और सोशल मीडिया टीम की घोषणा

नीति एवं शोध प्रभारी के पद पर तेलंगाना की अखिला बंदम को नियुक्त किया गया है। वहीं, गुजरात के रंगम त्रिवेदी, तेलंगाना के कमल मदीशेट्टी और हरियाणा की डॉ. रमा बल्हारा को सह-प्रभारी बनाया गया है।

मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी बिहार के हिमांशु यादव को सौंपी गई है। दिल्ली की शिवानी सिंह, हिमाचल प्रदेश के अतुल ठाकुर और दिल्ली के विशु बसोया मीडिया सह-प्रभारी के रूप में काम करेंगे।

सोशल मीडिया प्रभारी के पद पर दिल्ली की अपूर्वा सिंह को नियुक्त किया गया है, जबकि बिहार के मानवेंद्र चौहान सोशल मीडिया सह-प्रभारी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

भाजयुमो की नई राष्ट्रीय टीम में विभिन्न राज्यों के नेताओं को शामिल किया गया है। छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने से प्रदेश के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल सकता है।

देखिये लिस्ट-

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन