28th September 2026

BREAKING NEWS

बयान ने खींचा दुनिया का ध्यान

पाकिस्तान ने भी बनाई जगह

सुकमा में बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने पहुंचे CM साय, राहत केंद्रों का किया निरीक्षण

DPI ने सभी DEO को जारी किए स्पष्ट निर्देश

लोहगढ़ में केतन को मेरे सामने चेतन ने दिया धक्का, बोला- ‘तुझे भी फेंकू’, चश्मदीद ने बताया पूरा घटनाक्रम

Advertisment

Ketan Agarwal Murder Case : लोहगढ़ में केतन को मेरे सामने चेतन ने दिया धक्का, बोला- ‘तुझे भी फेंकू’, चश्मदीद ने बताया पूरा घटनाक्रम

Media Yodha Desk Mon, Sep 28, 2026

Ketan Agarwal Murder Case: लोहगढ़ किले में केतन अग्रवाल की मौत के मामले में चार्जशीट दाखिल होने के बाद अब एक चश्मदीद का बयान सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को दिए बयान में दावा किया है कि उसने केतन को लोहगढ़ किले की खाई में धकेलते हुए देखा था। गवाह के मुताबिक, सिया के इशारे के बाद चेतन चौधरी ने केतन के पैर में जोरदार लात मारी, जिससे वह नीचे गिर गया।

गवाह ने 23 जून को पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज कराया था। उसका कहना है कि घटना के बाद चेतन ने उसे भी धमकी दी थी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो उसे भी किले से नीचे फेंक दिया जाएगा। डर की वजह से उसने शुरुआत में किसी को घटना के बारे में नहीं बताया। बाद में जब उसने इस मामले से जुड़ी खबरें देखीं, तो उसने पुलिस से संपर्क कर अपना बयान दर्ज कराया।

चेतन ने दी थी गवाह को भी फेंकने की धमकी

चश्मदीद के अनुसार, घटना के बाद चेतन चौधरी ने उसे चुप रहने के लिए धमकाया था। गवाह का दावा है कि चेतन ने उससे कहा था कि वह चुप रहे, वरना उसे भी किले से नीचे फेंक दिया जाएगा। इसी डर के चलते वह काफी समय तक सामने नहीं आया।

गर्मी में हुडी पहनने से चेहरा रह गया याद

गवाह ने पुलिस को बताया कि घटना के दिन काफी गर्मी थी, इसके बावजूद चेतन ने हुडी पहन रखी थी। इसी वजह से उसका चेहरा गवाह को अच्छी तरह याद रह गया। किले पर चढ़ते समय एक अन्य व्यक्ति ने भी चेतन से इतनी गर्मी में हुडी पहनने को लेकर सवाल किया था।

सिया के इशारे के बाद केतन को मारी लात

प्रत्यक्षदर्शी के बयान के मुताबिक, किले पर सिया ने चेतन की तरफ इशारा किया। इसके तुरंत बाद चेतन ने केतन के पैर पर जोरदार लात मारी, जिससे वह नीचे गिर गया और खाई में जा गिरा। गवाह ने पुलिस के सामने दावा किया है कि उसने पूरी घटना अपनी आंखों से देखी थी।

मोबाइल और डिजिटल डेटा की भी जांच

मामले की जांच में पुलिस को बड़ी मात्रा में डिजिटल सबूत मिलने की बात सामने आई है। जांच के दौरान 12 टीबी डेटा, छह मोबाइल, नौ पेनड्राइव, बैकअप और कॉल रिकॉर्ड्स की जांच की जा रही है। सोशल मीडिया अकाउंट और डिलीट की गई चैट्स की फॉरेंसिक जांच भी की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपियों द्वारा हटाए गए कुछ डेटा को रिकवर किया गया है। जांच में कथित तौर पर यह भी सामने आया कि आईफोन से डेटा और चैट को स्थायी रूप से डिलीट करने के तरीके के बारे में इंटरनेट पर सर्च किया गया था।

जांच एजेंसी के मुताबिक, सिया ने कथित तौर पर सबूत मिटाने के उद्देश्य से घर में छिपाकर रखा अपना दूसरा मोबाइल फोन तोड़ दिया था। पुलिस के अनुसार, टूटे हुए मोबाइल के बैकअप डेटा से जांच में महत्वपूर्ण जानकारियां और संभावित सबूत मिले हैं।

क्या है केतन अग्रवाल हत्याकांड?

पुलिस की जांच के मुताबिक, केतन अग्रवाल की मंगेतर सिया गोयल उसे जन्मदिन के बहाने लोहगढ़ किला लेकर गई थी। आरोप है कि वहां चेतन चौधरी के साथ मिलकर केतन को खाई में धकेला गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

जांच में यह बात सामने आने का दावा किया गया है कि सिया केतन से शादी नहीं करना चाहती थी। मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है और अब चश्मदीद के बयान सहित डिजिटल एवं अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन