23rd September 2026

BREAKING NEWS

पार्सल के नाम पर आया कॉल, फिर हैक हो गया विधायक का फोन; WhatsApp से मांगे जा रहे 76 हजार रुपये

60 करोड़ से ज्यादा लोगों को मिला स्वास्थ्य कवरेज, PM मोदी बोले- गरीबों के लिए वरदान

CM साय बोले- पूरे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण

एक दशक बाद घरेलू गैस पर लौटेगा पुराना सिस्टम, e-KYC से तय होगी सिलेंडर की कीमत

डिप्रेशन के असर से छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर, अगले 2 दिन रहेगा असर

Advertisment

Ayushman Bharat के 8 साल पूरे : 60 करोड़ से ज्यादा लोगों को मिला स्वास्थ्य कवरेज, PM मोदी बोले- गरीबों के लिए वरदान

Media Yodha Desk Wed, Sep 23, 2026

Ayushman Bharat: आयुष्मान भारत योजना ने बुधवार को अपने आठ साल पूरे कर लिए। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजना के लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि आयुष्मान भारत के तहत देश के 60 करोड़ से ज्यादा लोगों को सालाना 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कवरेज मिल रहा है। प्रधानमंत्री ने इसे दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थकेयर योजनाओं में से एक बताया।

पीएम मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर आयुष्मान भारत के लाभार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आठ साल पहले इस सोच के साथ योजना की शुरुआत की गई थी कि देश के हर नागरिक को बेहतर और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

पीएम मोदी के मुताबिक, आज 60 करोड़ से ज्यादा लाभार्थियों को हर साल 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कवर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि योजना के जरिए इलाज के खर्च में बड़ी बचत संभव हुई है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को आर्थिक राहत मिली है।

प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घरों के करीब पहुंचाने में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इन केंद्रों पर अब तक 500 करोड़ से ज्यादा विजिट दर्ज की जा चुकी हैं, जिससे जमीनी स्तर पर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में मदद मिली है।

जेपी नड्डा ने भी दी बधाई

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी आयुष्मान भारत के आठ साल पूरे होने पर योजना की उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ साल पहले 'सेवा का संकल्प' लिया था, जिसने लाखों लोगों की स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत पीएम-जेएवाई के तहत 60 करोड़ से ज्यादा लोगों को कवर किया गया है। अब तक 48.54 करोड़ से ज्यादा आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं और 13 करोड़ से ज्यादा लोगों ने इलाज का लाभ उठाया है।

देशभर में 39,000 से ज्यादा सरकारी और निजी अस्पताल इस योजना के तहत सूचीबद्ध हैं। इनके माध्यम से 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के अस्पताल में भर्ती और इलाज से जुड़े लाभ दिए जा चुके हैं।

पीयूष गोयल ने बताया स्वास्थ्य सुरक्षा का संबल

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना ने करोड़ों परिवारों के लिए बेहतर इलाज और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान की है।

उन्होंने कहा कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए योजना इलाज के खर्च की चिंता कम करने में मदद कर रही है और उनके लिए बेहतर स्वास्थ्य एवं आर्थिक सुरक्षा का माध्यम बनी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन