20th April 2026

BREAKING NEWS

मुठभेड़ के बाद बढ़ी दहशत... परतापुर एरिया कमेटी का सक्रिय नक्सली दासरू ने किया आत्मसमर्पण

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अमित जोगी की सभी याचिकाएं एक साथ टैग, 23 अप्रैल को होगी अहम सुनवाई

छत्तीसगढ़ के इस शहर में अब वर्दी में दिखेंगे ऑटो चालक, पुलिस का बड़ा फैसला, 7 दिन की सख्त डेडलाइन जारी

पोल से भिड़ी थार, मौके पर 1 की मौत, 2 गंभीर घायल

तलवार और पत्थरबाजी से मची अफरा-तफरी, 5 घायल, 2 की हालत नाजुक

Advertisment

Why not to drink water after tea : चाय के तुरंत बाद पानी पीना पड़ सकता है भारी, जानिए शरीर पर इसके नुकसान

Media Yodha Desk Mon, Apr 20, 2026

Why not to drink water after tea: चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके पीछे कई कारण छिपे हो सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चाय की तासीर ठंडी होती है और पानी की तासीर ठंडी या फिर नॉर्मल होती है। गर्म तासीर वाली चीजों का सेवन करने के तुरंत बाद ठंडी तासीर वाली चीजों को कंज्यूम कर लेना, सेहत के लिए काफी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि अगर आप चाय पीने के तुरंत बाद पानी पी लेंगे, तो आपके शरीर पर क्या असर पड़ सकता है...

पेट के लिए नुकसानदायक- अगर आप चाय पीने के तुरंत बाद पानी पिएंगे, तो आपकी बॉडी का तापमान असंतुलित हो जाएगा। गर्मागर्म चाय के बाद पानी, पेट के तापमान को भी गिराने का काम कर सकता है। आपकी इस लापरवाही के कारण आपकी गट हेल्थ बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है और डाइजेशन प्रोसेस धीमा हो सकता है। इस आदत की वजह से आपको पेट में भारीपन या फिर गैस की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

सेंसिटिविटी की समस्या- गर्म चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीने से आपकी ओरल हेल्थ भी बुरी तरह से डैमेज हो सकती है। अचानक से तापमान बदलने से दांतों की इनेमल पर नेगेटिव असर पड़ता है। इस लापरवाही की वजह से दांतों में झनझनाहट पैदा हो सकती है। अगर आप सेंसिटिविटी की समस्या से बचना चाहते हैं, तो अपनी इस आदत को जल्द से जल्द सुधारने की कोशिश में जुट जाइए।

गौर करने वाली बात- अगर आप पानी पीना ही चाहते हैं, तो चाय पीने से पहले पानी पी सकते हैं। क्या आपको चाय पीने के बाद एसिडिटी या फिर सीने में जलन महसूस होती है? अगर हां, तो आप चाय से तुरंत पहले नहीं बल्कि 15 मिनट पहले पानी पी सकते हैं। ऐसा करने से एसिडिटी और सीने में जलन के खतरे को कम किया जा सकता है। इस तरह की छोटी-छोटी टिप्स को फॉलो कर आप अपनी सेहत को बिगड़ने से बचा सकते हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन