27th September 2026

BREAKING NEWS

कांग्रेस नेता को धमकी देकर मांगी रंगदारी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर वसूली की कोशिश; शोएब ढेबर समेत 2 गिरफ्तार

मातृ-शिशु अस्पताल में बड़ी लापरवाही, गर्भवती महिलाओं को गार्ड ने लगाई ड्रिप

बोले- आज का भारत आतंकवाद बर्दाश्त नहीं करता

राजधानी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और दो नाबालिग बच्चों की हत्या के बाद खुद को किया घायल

तेज बहाव में फंसी 70 यात्रियों से भरी बस, पुलिस और ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू; चालक हिरासत में

Advertisment

CG News : मातृ-शिशु अस्पताल में बड़ी लापरवाही, गर्भवती महिलाओं को गार्ड ने लगाई ड्रिप

Media Yodha Desk Sun, Sep 27, 2026

रायपुर : राजधानी रायपुर के कालीबाड़ी स्थित मातृ-शिशु अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। अस्पताल से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक सुरक्षा गार्ड गर्भवती महिलाओं को ड्रिप लगाते और कैनुला निकालते हुए दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान अस्पताल में डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा सुरक्षा गार्ड नागेश्वर प्रसाद कश्यप है, जो फरवरी से अस्पताल में ड्यूटी कर रहा है। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। चिकित्सा प्रक्रिया में सावधानी जरूरी होती है और इसे प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा ही किया जाना चाहिए।

नर्स के कहने पर काम करने का दावा

वीडियो वायरल होने के बाद सुरक्षा गार्ड नागेश्वर प्रसाद कश्यप ने अपनी सफाई दी। उसका कहना है कि ड्यूटी के दौरान नर्स वर्षा यादव ने उससे मदद मांगी थी। गार्ड के मुताबिक, नर्स के कहने पर उसने दो मरीजों के कैनुला बदले थे।

प्रबंधन ने मानी गलती, नोटिस जारी करने की तैयारी

मामले को लेकर जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. भिनुज सिन्हा ने गलती स्वीकार की है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा गार्ड से मरीजों की चिकित्सा संबंधी प्रक्रिया करवाना नियमों के खिलाफ है। मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सिविल सर्जन के अनुसार, इस मामले में संबंधित कर्मचारियों को नोटिस जारी किया जाएगा और पूरे प्रकरण की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन