27th September 2026

BREAKING NEWS

कांग्रेस नेता को धमकी देकर मांगी रंगदारी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर वसूली की कोशिश; शोएब ढेबर समेत 2 गिरफ्तार

मातृ-शिशु अस्पताल में बड़ी लापरवाही, गर्भवती महिलाओं को गार्ड ने लगाई ड्रिप

बोले- आज का भारत आतंकवाद बर्दाश्त नहीं करता

राजधानी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और दो नाबालिग बच्चों की हत्या के बाद खुद को किया घायल

तेज बहाव में फंसी 70 यात्रियों से भरी बस, पुलिस और ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू; चालक हिरासत में

Advertisment

CG News : कांग्रेस नेता को धमकी देकर मांगी रंगदारी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर वसूली की कोशिश; शोएब ढेबर समेत 2 गिरफ्तार

Media Yodha Desk Sun, Sep 27, 2026

रायपुर : लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को धमकी देकर रंगदारी मांगने के मामले में रायपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में पूर्व महापौर एजाज ढेबर के भतीजे शोएब ढेबर और वेनिंगटन होटल का एक कर्मचारी शामिल है। आरोप है कि दोनों ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बनकर कांग्रेस नेता से रंगदारी की मांग की और उन्हें धमकी दयह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने कथित तौर पर अन्य लोगों को भी धमकाया था। पुलिस अब आरोपियों की भूमिका के साथ-साथ उनके संपर्क में रहने वाले अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। जांच आगे बढ़ने पर कुछ और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।

ढेबर परिवार को भी आया था धमकी भरा कॉल

पुलिस के अनुसार, हाल ही में ढेबर परिवार को भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी भरा कॉल आया था। कॉल के जरिए कथित तौर पर बड़ी रकम की मांग की गई थी। पुलिस को आशंका है कि इस घटना के पीछे भी गिरफ्तार आरोपियों की भूमिका हो सकती है। हालांकि, इस संबंध में जांच अभी जारी है।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी और रंगदारी के इस पूरे मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और आरोपियों का नेटवर्क किन लोगों तक फैला हुआ है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ के साथ मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।

शोएब ढेबर और होटल कर्मचारी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद पूरे मामले में आरोपियों की भूमिका और अन्य पहलुओं की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन