27th September 2026

BREAKING NEWS

बोले- आज का भारत आतंकवाद बर्दाश्त नहीं करता

राजधानी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और दो नाबालिग बच्चों की हत्या के बाद खुद को किया घायल

तेज बहाव में फंसी 70 यात्रियों से भरी बस, पुलिस और ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू; चालक हिरासत में

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के शुरुआती 4 मैचों के लिए छत्तीसगढ़ टीम घोषित, अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का संतुलन

LPG सिलेंडर पर 1 अक्टूबर से बदलेंगे 3 बड़े नियम, सब्सिडी और e-KYC को लेकर जानें पूरी जानकारी

Advertisment

CG Crime : राजधानी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और दो नाबालिग बच्चों की हत्या के बाद खुद को किया घायल

रायपुर: राजधानी रायपुर के डुमरतराई स्थित साहू पारा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने कथित तौर पर पत्नी के चरित्र पर शक के चलते अपनी पत्नी और दो नाबालिग बच्चों पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। हमले में तीनों की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने खुद पर भी चाकू से वार कर आत्महत्या की कोशिश की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह घटना माना थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार, बालोद निवासी भुनेश्वर साहू डुमरतराई के साहू पारा में किराए के मकान में रह रहा था। देर रात विवाद के दौरान उसने अपनी पत्नी खिलेश्वरी साहू और दो बच्चों आशीष साहू (10) और ज्ञान साहू (8) पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

तीनों पर हमला करने के बाद आरोपी ने खुद को भी चाकू मार लिया। घटना की सूचना मिलते ही माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर उपचार के लिए अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और इलाज जारी है।

पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा भेज दिया है। घटनास्थल को सील कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में पत्नी के चरित्र पर शक को विवाद की वजह बताया जा रहा है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन