27th November 2026

BREAKING NEWS

किसी को मिलेगा खुशियों का तोहफा, तो कुछ राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें; जानें सभी 12 राशियों का हाल

मां ने मोहल्ले के युवक पर लगाया हत्या का आरोप

परिवार ने बाहर निकलकर बचाई जान; घर का पूरा सामान जलकर खाक

महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन बिल पर भी लगी मुहर

नेपाल दौरे पर जाएगी इंडिया ए की टीम, तीन मुकाबलों की सीरीज का पूरा शेड्यूल जारी

Advertisment

रणवीर सिंह को इस एक्टर ने जड़े थे 24 थप्पड़ : सूज गए थे धुरंधर स्टार के गाल

Media Yodha Desk Fri, Nov 27, 2026

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें एक-दो बार नहीं, बल्कि 24 बार थप्पड़ खाने पड़े थे। हैरानी की बात यह थी कि बार-बार थप्पड़ पड़ने के बावजूद डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को शॉट पसंद नहीं आ रहा था।

इस बात का खुलासा अभिनेता रजा मुराद ने एक इंटरव्यू में किया है। रजा मुराद ने बताया कि फिल्म 'पद्मावत' में उनके और रणवीर सिंह के बीच एक सीन फिल्माया जाना था। इस सीन में उन्हें रणवीर सिंह को थप्पड़ मारना था। उन्होंने कई बार थप्पड़ मारे, लेकिन संजय लीला भंसाली को शॉट सही नहीं लगा। इसके चलते यह सीन दोबारा शूट करना पड़ा और रणवीर को कुल 24 थप्पड़ खाने पड़े।

रजा मुराद ने रणवीर सिंह की अभिनय क्षमता की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि जब रणवीर कोई शॉट देते हैं, तो वह अपने सामने मौजूद हर व्यक्ति को वहां से हटवा देते हैं, ताकि उनका पूरा ध्यान अभिनय पर रहे। रजा के मुताबिक, रणवीर बेहद प्रतिभाशाली, ईमानदार और सहज अभिनेता हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन