27th November 2026

BREAKING NEWS

किसी को मिलेगा खुशियों का तोहफा, तो कुछ राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें; जानें सभी 12 राशियों का हाल

मां ने मोहल्ले के युवक पर लगाया हत्या का आरोप

परिवार ने बाहर निकलकर बचाई जान; घर का पूरा सामान जलकर खाक

महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन बिल पर भी लगी मुहर

नेपाल दौरे पर जाएगी इंडिया ए की टीम, तीन मुकाबलों की सीरीज का पूरा शेड्यूल जारी

Advertisment

छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड : अंबिकापुर में 9.2 डिग्री पहुंचा पारा; अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं

Media Yodha Desk Fri, Nov 27, 2026

रायपुर। बारिश का दौर खत्म होने के बाद छत्तीसगढ़ में ठंड का असर बढ़ने लगा है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह और शाम के समय हल्की ठिठुरन महसूस की जा रही है। वहीं, उत्तरी छत्तीसगढ़ में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। ऐसे में प्रदेशवासियों को फिलहाल ठंड से राहत मिलने के आसार कम हैं।

रायपुर में 14 से 15 डिग्री तक गिर सकता है न्यूनतम तापमान

राजधानी रायपुर में 26 नवंबर को अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। मौसम विभाग के माना केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, 27 से 30 नवंबर के बीच रायपुर में अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

तापमान में गिरावट के चलते सुबह और रात के समय ठंड का एहसास और बढ़ने की संभावना है। मौसम साफ रहने के कारण दिन में धूप निकल सकती है, जबकि रात में ठंडक बनी रहेगी।

छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना कम

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तरी ओडिशा तथा दक्षिणी गंगा तटीय पश्चिम बंगाल के ऊपर समुद्र तल से करीब 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। यह मौसमी सिस्टम बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बना सकता है, लेकिन फिलहाल इसका छत्तीसगढ़ पर खास असर पड़ने की संभावना नहीं है।

प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। बारिश की गतिविधियां नहीं होने और तापमान में बड़े बदलाव की संभावना कम रहने से ठंड का मौजूदा दौर जारी रह सकता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन