27th November 2026

BREAKING NEWS

किसी को मिलेगा खुशियों का तोहफा, तो कुछ राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें; जानें सभी 12 राशियों का हाल

मां ने मोहल्ले के युवक पर लगाया हत्या का आरोप

परिवार ने बाहर निकलकर बचाई जान; घर का पूरा सामान जलकर खाक

महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन बिल पर भी लगी मुहर

नेपाल दौरे पर जाएगी इंडिया ए की टीम, तीन मुकाबलों की सीरीज का पूरा शेड्यूल जारी

Advertisment

बिलासपुर के मकान में लगी भीषण आग : परिवार ने बाहर निकलकर बचाई जान; घर का पूरा सामान जलकर खाक

Media Yodha Desk Fri, Nov 27, 2026

बिलासपुर। शहर के कुदुदंड स्थित चांदनी चौक में गुरुवार रात एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख घर में मौजूद परिवार के सदस्यों में अफरा-तफरी मच गई। सभी ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। पड़ोसियों ने बोर चालू कर पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। सूचना मिलने के करीब 25 मिनट बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक घर का पूरा सामान जलकर खाक हो चुका था। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, चांदनी चौक निवासी राजेंद्र परिहार गुरुवार रात अपने परिवार के साथ घर पर थे। रात करीब 8:40 बजे उन्हें धुएं की गंध आई। शुरुआत में उन्हें लगा कि घर के बाहर कचरे में आग लगी होगी, लेकिन कुछ ही देर में मकान के सामने वाले हिस्से से आग की लपटें उठने लगीं। धुआं देखकर पड़ोसियों ने शोर मचाया और परिवार को आग लगने की जानकारी दी। इसके बाद राजेंद्र परिवार के सदस्यों को लेकर किसी तरह घर से बाहर निकले।

पड़ोसियों ने संभाला मोर्चा, दमकल ने पाया काबू

आग बढ़ती देख पड़ोसियों ने तुरंत बोर चालू कर पानी डालना शुरू कर दिया। साथ ही नगर सेना के दमकल विभाग को सूचना दी गई। करीब 25 मिनट बाद दमकल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान पड़ोसियों ने भी लगातार पानी डालकर आग को आसपास के मकानों तक फैलने से रोकने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दमकल की टीम पहुंचने में और देरी होती तो आग आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मकान के सामने वाले हिस्से से पहले चिंगारी निकली और धुआं उठने लगा। इसके बाद आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। शुरुआती आशंका बिजली के शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी के कारण आग लगने की जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन