10th August 2026

BREAKING NEWS

स्पॉ सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का खेल, मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार

राहुल द्रविड़ के बाद VVS लक्ष्मण क्यों नहीं बने टीम इंडिया के कोच? पूर्व बल्लेबाज ने खोला बड़ा राज

छत्तीसगढ़ में 12 अगस्त को रहेगी सरकारी छुट्टी, स्कूल-कॉलेज समेत ये संस्थान रहेंगे बंद

रायपुर में आज भव्य तिरंगा यात्रा, इंडोर स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब

असम में बाढ़ का कहर... मृतकों की संख्या 100 पहुंची, कई जिलों में हालात अब भी गंभीर

Advertisment

PM मोदी का बड़ा बयान : छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, दोषियों को नहीं मिलेगी माफी

Media Yodha Desk Thu, Jul 23, 2026

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पेपर लीक के मामले में बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि पेपर लीक में शामिल आरोपियों को कड़ी और सख्त सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेगी. पीएम ने सभी संबंधित विभागों को मामले में अहम कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. प्रधानमंत्री ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि युवाओं का हित सबसे ऊपर है. इससे खिलावड़ करने वालों को सख्त सजा मिलेगी.

पेपर लीक में शामिल लोगों मिलेगी सजा: पीएम मोदी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीट पेपर लीक को लेकर फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने का फैसला किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा 'हमारे युवाओं के कल्याण और भविष्य से ज्यादा जरूरी कुछ नहीं है!. हमने पेपर लीक में शामिल लोगों को जल्द और कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने का फैसला किया है. संबंधित अधिकारियों और अधिकारियों को इस बारे में सभी जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया है. यह छात्रों के हितों की रक्षा के लिए हमारे कदमों की सीरीज जारी है. जो लोग हमारे युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया है कि सभी आरोपियों को छोड़ा नहीं जाएगा. फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. पीएम मोदी का यह ऐलान छात्रों और अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर मानी जा रही है. 

संसद के मॉनसून सत्र का आज चौथा दिन 

संसद के मॉनसून सत्र का आज चौथा दिन है. इस बीच पीएम मोदी ने ट्वीट करके पेपर लीक मामले में फास्ट-ट्रैक बनाने का फैसला किया है. संबंधित अधिकारियों को इस दिशा में तुरंत काम करने के निर्देश दिए गए हैं.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन