18th October 2026

BREAKING NEWS

अष्टमी भेंट के लिए महामाई दाई के दरबार पहुँचे छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारी-

SSP भोजराम पटेल के निर्देशन में साइबर जागरूकता कार्यक्रम, नवरात्रि पर लोगों को किया गया जागरूक

कोलकाता से यूपी तक 43 लोगों की मौत; कई घायल

10वीं-12वीं के हजारों छात्रों की बढ़ सकती है परेशानी, टीचर्स एसोसिएशन ने CM को लिखा पत्र

नवरात्रि में ड्यूटी के दौरान CAF जवान की कथित हरकत का वीडियो वायरल, गाली-गलौज और गाड़ी की चाबी छीनने का आरोप, मचा बवाल

Advertisment

Driver Vacancy 2026 : हाईकोर्ट में ड्राइवर के पद पर निकली भर्ती, 18 सितंबर तक करें आवेदन

Media Yodha Desk Tue, Sep 1, 2026

Driver Vacancy 2026: पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट चंडीगढ़ ने ड्राइवर के 25 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. भर्ती का डिटेल नोटिफिकेशन 28 अगस्त 2026 को जारी किया गया है. ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुकी है. ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार 18 सितंबर 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. नोटिस के अनुसार कुल 25 पदों में 21 पद सामान्य वर्ग, 3 पद SC/ST/BC और 1 पद भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) कैटेगरी के लिए रिजर्व्ड हैं. हालांकि हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि रिक्तियों की संख्या जरूरत के अनुसार बढ़ाई या घटाई जा सकती है. ऐसे में आइए जानते हैं कौन कर सकता है आवेदन और क्या चाहिए योग्यता...

कौन कर सकता है आवेदन 

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है. साथ ही मैट्रिक स्तर पर हिंदी या पंजाबी विषय पढ़ा होना चाहिए. उम्मीदवार के पास Light Motor Vehicle (LMV) का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है. इसके अलावा कार चलाने का कम से कम दो साल का अनुभव होना चाहिए और कैंडिडेट पर लापरवाही से वाहन चलाने से संबंधित किसी सजा का रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए.

आयु सीमा

आयु सीमा की बात करें तो आवेदन की लास्ट डेट 18 सितंबर 2026 को उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 साल और अधिकतम 35 साल होनी चाहिए.एक्स सर्विसमैन को नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी.

कितनी होगी आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग और पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ से बाहर के SC/ST/BC उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये रखा गया है. वहीं पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के SC/ST/BC तथा Ex-Servicemen उम्मीदवारों को 800 रुपये शुल्क देना होगा.

कैसे होगा सिलेक्शन

उम्मीदवारों का सिलेक्शन Practical Test-cum-Interview के बेसिस पर किया जाएगा. सिलेक्टेड अभ्यर्थियों को पहले ट्रायल पर रखा जाएगा और सफल मूल्यांकन के बाद ही परमानेंट करने पर विचार किया जाएगा. हाईकोर्ट ने यह भी कहा है कि नियुक्त उम्मीदवारों की पोस्टिंग समय-समय पर दिल्ली या पंजाब एवं हरियाणा के किसी भी जिले में की जा सकती है.

ऑनलाइन आवेदन केवल हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट www.highcourtchd.gov.in के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन