Mungeli News : SSP भोजराम पटेल के निर्देशन में साइबर जागरूकता कार्यक्रम, नवरात्रि पर लोगों को किया गया जागरूक
मुंगेली :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में मुंगेली पुलिस द्वारा “पहल—बदलाव की शुरुआत, सुरक्षा के साथ संकल्प” अभियान के अंतर्गत “साइबर अपराध मुक्त छत्तीसगढ़” के लक्ष्य को साकार करने के लिए लगातार व्यापक स्तर पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नवरात्रि पर्व के दौरान गरबा महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं दुर्गा पंडालों में पहुंचकर आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
गरबा की धूम के बीच साइबर सुरक्षा का संदेश
दिनांक 17-18.10.2026 के दरम्यानी रात्रि पथरिया में आयोजित गरबा महोत्सव एवं गायिका श्रीमती छाया चंद्राकर के कार्यक्रम में मुंगेली पुलिस की टीम ने ‘पहल’ अभियान के तहत उपस्थित लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया। इस दौरान गोरिल्ला और पांडा की आकर्षक वेशभूषा के माध्यम से लोगों का ध्यान आकर्षित कर ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने, अनजान व्यक्तियों के साथ ओटीपी साझा नहीं करने तथा संदिग्ध फोन कॉल और संदेशों से सावधान रहने का संदेश दिया गया। इसी क्रम में रामगढ़, मुंगेली के दुर्गा पंडाल एवं रेस्ट हाउस मैदान में विराजित मां दुर्गा के पंडाल में पहुंचे श्रद्धालुओं को साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
माता की भक्ति भी, जागरूकता भी—शक्ति माई मंदिर, मुंगेली।
शक्ति माई मंदिर में माता रानी के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच पुलिस टीम ने साइबर जागरूकता अभियान चलाया। श्रद्धालुओं को ऑनलाइन ठगी से बचने, अपनी गोपनीय जानकारी सुरक्षित रखने, ओटीपी किसी के साथ साझा नहीं करने तथा सुरक्षित डिजिटल लेनदेन अपनाने की समझाइश दी गई। इस जागरूकता अभियान में प्रउप निरीक्षक सीमा, सउनि मधुकर रात्रे एवं बबीता श्रीवास सहित पुलिस टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। मुंगेली पुलिस का उद्देश्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाना और आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक बनाना है।
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन