CG News : अष्टमी भेंट के लिए महामाई दाई के दरबार पहुँचे छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारी-
प्रदेश की खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना लेकर महामाई दाई के दरबार पहुँचे छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारी
रतनपुर। छत्तीसगढ़ियों की आराध्य देवी माँ महामाया के पावन धाम रतनपुर में अष्टमी भेंट के अवसर पर छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी बिलासपुर के पदाधिकारियों ने महामाई दाई के दरबार में पहुँचकर विधिवत दर्शन-पूजन किया। इस दौरान प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली, शांति, सामाजिक एकता और जनकल्याण की कामना करते हुए माँ महामाया से छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद माँगा गया।
नवरात्रि के पावन पर्व पर रतनपुर महामाया मंदिर प्रांगण में उपस्थित पदाधिकारियों ने माँ महामाया के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति, परंपरा और अस्मिता की रक्षा करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। माँ महामाया का आशीर्वाद छत्तीसगढ़ के प्रत्येक नागरिक के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए, यही हमारी मंगलकामना है।
छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारियों ने कामना की कि छत्तीसगढ़ प्रदेश जल्द छत्तीसगढियावाद आये किसान खुशहाल हो, मजदूरों को सम्मान मिले, युवाओं को बेहतर अवसर प्राप्त हों, महिलाओं को सुरक्षा एवं सम्मान मिले तथा छत्तीसगढ़ का प्रत्येक परिवार सुख-समृद्धि के साथ जीवन व्यतीत करे। साथ ही छत्तीसगढ़ की भाषा, संस्कृति, परंपरा और स्थानीय अस्मिता को सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।
पदाधिकारियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ केवल एक प्रदेश नहीं, बल्कि हमारी माटी, हमारी संस्कृति, हमारी पहचान और हमारा स्वाभिमान है। प्रदेश की खुशहाली एवं छत्तीसगढ़िया समाज के अधिकारों और सम्मान के लिए एकजुट होकर कार्य करना समय की आवश्यकता है। माँ महामाया का आशीर्वाद हम सभी को जनहित, सामाजिक सद्भाव और छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करने की शक्ति प्रदान करे। छत्तीसगढ़ प्रदेश सदैव उन्नति के पथ पर अग्रसर रहे, समाज में भाईचारा एवं एकता बनी रहे और छत्तीसगढ़ महतारी की धरती पर सुख, शांति एवं समृद्धि का वास हो।
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन