10th August 2026

BREAKING NEWS

स्पॉ सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का खेल, मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार

राहुल द्रविड़ के बाद VVS लक्ष्मण क्यों नहीं बने टीम इंडिया के कोच? पूर्व बल्लेबाज ने खोला बड़ा राज

छत्तीसगढ़ में 12 अगस्त को रहेगी सरकारी छुट्टी, स्कूल-कॉलेज समेत ये संस्थान रहेंगे बंद

रायपुर में आज भव्य तिरंगा यात्रा, इंडोर स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब

असम में बाढ़ का कहर... मृतकों की संख्या 100 पहुंची, कई जिलों में हालात अब भी गंभीर

Advertisment

PM Modi on Paper Leak : छात्रों के हित में बड़ा कदम! पेपर लीक रोकने के लिए सरकार लाएगी सख्त बिल, बोले PM मोदी

Media Yodha Desk Fri, Jul 24, 2026

PM Modi on Paper Leak: नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने वीडियो मैसेज जारी कर बताया कि सरकार पेपर लीक रोकने के लिए बिल लेकर आ रही है। इसे सोमवार के दिन सदन में पेश किया जाएगा और जल्द से जल्द सदन से पास कराने की कोशिश की जाएगी। इससे पहले भारत सरकार पेपर लीक रोकने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। पीएम मोदी ने गुरुवार को ही फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान किया और शाम होते-होते फास्ट ट्रैक कोर्ट बना दिया गया। इसके साथ ही शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया गया।

पीएम मोदी ने अपने वीडियो मैसेज में कहा, "फ्रेंड्स, मैं जानता हूं कि पेपर लीक यह कोई मामूली विषय नहीं है। लाखों विद्यार्थी और उनके अभिभावकों के लिए बहुत ही पीड़ादायक है और इसलिए पेपर लीक घटना से अब तक पिछले ढाई महीनों में अनेक कदम उठाए गए। गुनहगारों को पकड़ा गया है। वे जेल में पड़े हैं। हमारा सबसे महत्वपूर्ण जिम्मा था कि विद्यार्थियों का एक वर्ष बर्बाद ना हो। तत्काल परीक्षाएं लेना बहुत जरूरी था। सरकार ने अभी पूरी शक्ति का उपयोग करके कम से कम समय में 22 लाख विद्यार्थियों के एग्जाम हो जाए इसका प्रबंध किया और अभी पांच-छह दिन पहले 19 तारीख को रिजल्ट भी आ गया। देश भर में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों की खुशियों की खबरें भी आ रही हैं, लेकिन हम वहां पर संतोष मानने वाले लोगों में से नहीं है। और इसलिए मैंने आज फास्ट ट्रैक कोर्ट के लिए विभागों को निर्देश दिए थे। आज विभागों ने लगातार मेहनत करके देर रात मुझे मसौदा भी दे दिया। फास्ट ट्रैक कोर्ट और कठोर सजा के प्रावधान के साथ इस मसौदे पर कल कैबिनेट में चर्चा होगी। कैबिनेट के साथियों के सुझाव के बाद उसे अंतिम रूप दिया जाएगा और सोमवार से संसद का दूसरा सप्ताह शुरू हो रहा है, तब जल्द से जल्द उस बिल को सदन में पारित कराने का प्रयास किया जाएगा।"

24 जुलाई को देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान

कॉकरोच जनता पार्टी ने पूरे देश में प्रदर्शन का ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होगी। दिल्ली और मुंबई समेत पटना, असम के शहरों में पहले से ही प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं, अब सीजेपी ने देश के हर जिले में प्रदर्शन का ऐलान किया है। 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन