27th September 2026

BREAKING NEWS

कांग्रेस नेता को धमकी देकर मांगी रंगदारी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर वसूली की कोशिश; शोएब ढेबर समेत 2 गिरफ्तार

मातृ-शिशु अस्पताल में बड़ी लापरवाही, गर्भवती महिलाओं को गार्ड ने लगाई ड्रिप

बोले- आज का भारत आतंकवाद बर्दाश्त नहीं करता

राजधानी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और दो नाबालिग बच्चों की हत्या के बाद खुद को किया घायल

तेज बहाव में फंसी 70 यात्रियों से भरी बस, पुलिस और ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू; चालक हिरासत में

Advertisment

Kidney Health Problems : किडनी पर बढ़ते तनाव के ये शुरुआती संकेत न करें नजरअंदाज, समय रहते पहचान है जरूरी

Media Yodha Desk Tue, Apr 7, 2026

Kidney Health Problems: किडनी हमारे शरीर का वह जरूरी अंग है जो खून को साफ करती है, विषैले पदार्थों को बाहर निकालती है और शरीर में पानी व मिनरल्स का सही संतुलन बनाती है. इतना खास होते हुए भी अगर किडनी में कोई गंभीर समस्या की शुरुआत होती है तो अधिकांश लोगों को शुरुआत में पता ही नहीं चलता. किडनी की समस्या कभी एक रात में अचानक नहीं होती, बल्कि यह धीरे-धीरे बढ़ती है और काफी खतरनाक हो जाती है, जिसे बाद में नजरअंदाज करना भी मुश्किल हो जाता है.

आखिर क्यों किडनी की समस्या समय पर पता नहीं चलती?

किडनी की कार्य क्षमता इस प्रकार की होती है कि वह शरीर की स्थिति के अनुसार खुद को ढाल लेती है. अगर किडनी का थोड़ा हिस्सा काम न भी करे, तो बाकी हिस्सा अपना काम जारी रखता है. इसी वजह से, इसमें थोड़ी समस्या होने पर भी किडनी काम करती रहती है और हमें इन समस्याओं का पता तक नहीं चल पाता डॉक्टर के अनुसार, किडनी की बीमारी कभी अचानक नहीं होती, बल्कि यह धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाती है और गंभीर रूप ले लेती है. इसी कारण किडनी की बीमारी को काफी खतरनाक माना जाता है.

शुरुआती संकेत जिन्हें अक्सर लोग अनदेखा कर देते हैं

जब किडनी की समस्या होती है तो हमारा शरीर हमें संकेत जरूर देता है, लेकिन हम उन्हें पहचान नहीं पाते डॉक्टर बताते हैं कि आंखों के नीचे सूजन रहना, रात को बार-बार पेशाब आना, पेशाब में झाग आना या पीला पेशाब होना- ये कुछ ऐसे लक्षण हैं जिन्हें हम अनजाने में अपने दैनिक जीवन में अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं.

लक्षण जब स्पष्ट रूप से दिखने लगते हैं

जब छोटे-छोटे लक्षण गंभीर रूप लेने लगते हैं, तो उन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल हो जाता है- जैसे पैरों में सूजन, चेहरे पर सूजन, लगातार उल्टी जैसा महसूस होना, थोड़ी-थोड़ी सांस लेने में तकलीफ होना और लगातार ब्लड प्रेशर बढ़ना, यह वह स्थिति है जिसमें किडनी की कार्य क्षमता काफी प्रभावित हो चुकी होती है.  ऐसे में इस समस्या को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से मिलें.

किडनी की शुरुआती जांच

किडनी की समस्या अब काफी आम हो गई है और यह बहुत से लोगों के लिए चिंता का कारण बन गई है. इसकी जांच कराना भी बहुत आसान है- जैसे ब्लड टेस्ट से क्रिएटिनिन की जांच और यूरिन टेस्ट से प्रोटीन की जांच कर, हम किडनी में हुए नुकसान का समय रहते पता लगा सकते हैं. इस पर डॉक्टर कहते हैं कि यह काफी जरूरी है कि हम किडनी की जांच कराएं, क्योंकि समय रहते जांच से हम बीमारी का पता लगा सकते हैं और इसे जल्द से जल्द ठीक कर सकते हैं

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन