28th September 2026

BREAKING NEWS

मेष से मकर तक जानें सोमवार का राशिफल, करियर-धन और रिश्तों में क्या रहेगा खास

कांग्रेस नेता को धमकी देकर मांगी रंगदारी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर वसूली की कोशिश; शोएब ढेबर समेत 2 गिरफ्तार

मातृ-शिशु अस्पताल में बड़ी लापरवाही, गर्भवती महिलाओं को गार्ड ने लगाई ड्रिप

बोले- आज का भारत आतंकवाद बर्दाश्त नहीं करता

राजधानी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और दो नाबालिग बच्चों की हत्या के बाद खुद को किया घायल

Advertisment

CJP Protest के बीच PM मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट मामला : दिल्ली पुलिस ने X अकाउंट्स को भेजा नोटिस

Media Yodha Desk Wed, Jul 29, 2026

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने राजधानी और दूसरी जगहों पर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान पीएम मोदी और सुरक्षा बलों के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट करने वाले कई सोशल मीडिया अकाउंट्स को नोटिस जारी किए हैं. अपमानजनक पोस्ट करने वालों में कुछ न्यूज़ पोर्टल भी शामिल हैं. मिली जानकारी के मुकाबिक, पुलिस ने उन लोगों के बारे में जानकारी मांगने के लिए एक्स अकाउंट्स को नोटिस भेजे हैं, जिन्होंने अपनी पोस्ट में अपमानजनक और भद्दी भाषा का इस्तेमाल किया था. हालांकि अब तक ये साफ नहीं है कि नोटिस कितने एक्स अकाउंट्स को जारी किए गए हैं.

पुलिस ने यह एक्शन विरोध-प्रदर्शनों के दौरान और उसके बाद अपलोड किए गए सोशल मीडिया कंटेंट की समीक्षा के बाद लिया है. पुलिस ने कानून के उल्लंघन और सार्वजनिक व्यवस्था पर संभावित असर को देखते हुए कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पोस्ट, वीडियो और कमेंट्स की जांच-पड़ताल की.दिल्ली पुलिस ने पहले कहा था कि उसने विरोध-प्रदर्शनों से जुड़ी झूठी बातें, अफवाहें और डीपफेक वीडियो फैलाने वाले पाकिस्तान से जुड़े 400 से ज़्यादा सोशल मीडिया हैंडल्स की पहचान की है. दिल्ली पुलिस ने दो दिन पहले कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को ऐसे पोस्ट और वीडियो हटाने का निर्देश दिया था, जिनमें पीएम के खिलाफ आपत्तिजनक और अपमानजनक बातें कही गई थीं.  ये पोस्ट जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन और 20 जुलाई को हुए 'संसद चलो' मार्च से जुड़ी हिंसा के दौरान अपलोड किए गए थे.

पुलिस ने कहा कि उनके नोटिस भेजने के बाद पीएम मोदी के बारे में अभद्र भाषा वाले कई भद्दे कमेंट और वीडियो हटा दिए गए हैं. निगरानी का काम लगातार जारी है. साइबर और सोशल मीडिया टीमें विरोध-प्रदर्शनों से जुड़ी ऑनलाइन हर एक एक्टिविटी पर कड़ी नजर रख रही हैं ताकि सभी आपत्तिजनक पोस्ट की पहचान हो सके और नियमों का उल्लंघन करने वाले कंटेंट के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन