18th October 2026

BREAKING NEWS

अष्टमी भेंट के लिए महामाई दाई के दरबार पहुँचे छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारी-

SSP भोजराम पटेल के निर्देशन में साइबर जागरूकता कार्यक्रम, नवरात्रि पर लोगों को किया गया जागरूक

कोलकाता से यूपी तक 43 लोगों की मौत; कई घायल

10वीं-12वीं के हजारों छात्रों की बढ़ सकती है परेशानी, टीचर्स एसोसिएशन ने CM को लिखा पत्र

नवरात्रि में ड्यूटी के दौरान CAF जवान की कथित हरकत का वीडियो वायरल, गाली-गलौज और गाड़ी की चाबी छीनने का आरोप, मचा बवाल

Advertisment

Kriti Sanon के बाद सेलिना जेटली के ब्लाउज पर बवाल : राखी वीडियो को लेकर जमकर ट्रोल हुईं एक्ट्रेस

Media Yodha Desk Sun, Aug 30, 2026

कृति सेनन हाल ही के दिनों में अपने एक विज्ञापन को लेकर चर्चा में रहीं। एक ज्वेलरी ब्रांड के रक्षाबंधन वाले विज्ञापन में ब्रालेट पहनने को लेकर कृति सेनन ट्रोल्स से घिर गईं। मुद्दा इतना गरमा गया कि ये राजनीतिक दलों के बीच भी चर्चा में आ गया। अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने भी रक्षाबंधन के विज्ञापन में रिवीलिंग कपड़े पहनने पर कृति सेनन को निशाने पर लिया। विवाद के बाद कंपनी ने इस विज्ञापन को हटा दिया और अब ये विवाद सेलिना जेटली तक पहुंच गया है। सेलिना जेटली ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रक्षाबंधन सेलिब्रेट करते हुए एक वीडियो शएयर किया है, जिसे लेकर अब वह सवालों से घिर गई हैं।

सेलिना जेटली के ब्लाउज पर मचा बवाल

सेलिना जेटली ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह लाल रंग का डीप नेक ब्लाउज पहनकर रक्षा बंधन मनाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने अपने पूर्व मेजर भाई विक्रांत कुमार जेटली को भी याद किया, जो फिलहाल यूएई की जेल में बंद हैं। वीडियो में सेलिना को फ्लोरल साड़ी और डीप नेक रेड ब्लाउज में देखा जा सकता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद एक्ट्रेस के पहनावे को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं और रक्षा बंधन के मौके पर रिवीलिंग आउटफिट पहनने को लेकर बहस तेज हो गई है।

ट्रोल्स से घिरीं सेलिना जेटली

सेलिना जेटली ने जैसे ही वीडियो शेयर किया, सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें निशाने पर लेना शुरू कर दिया। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- 'सब कुछ ठीक है, लेकिन इतना डीप नेक ब्लाउज पहनने की क्या जरूरत थी? कम से कम साड़ी का पल्लू संभालना चाहिए था।' एक लिखता है- 'कृपया त्योहारों पर तो प्रोपर कपड़े पहनें।' एक अन्य ने एक्ट्रेस के कपड़ों पर तंज करते हुए लिखा- 'कम से कम कपड़े तो ढंग के पहन लेतीं।' एक अन्य ने लिखा- 'इन तथाकथित स्टार्स को त्योहारों से जुड़ी सांस्कृतिक परंपराओं को बचाने की कोई परवाह नहीं होती। उनकी सोच ऐसी है कि वे किसी भी चीज को नापसंद करने या उसका विरोध करने को तुरंत व्यक्तिगत आजादी से जोड़ देते हैं। उन्हें सामूहिक मूल्यों की कोई समझ नहीं होती, जिन्हें व्यक्तिगत आजादी से ज्यादा महत्व और प्राथमिकता दी जानी चाहिए।' हालांकि, कुछ एक्ट्रेस का सपोर्ट करते भी दिखे।

कृति सेनन के रक्षाबंधन वाले विज्ञापन पर बवाल

 कृति सेनन हाल ही में एक विज्ञापन को लेकर चर्चा में रहीं। दरअसल, पिछले दिनों एक ज्वैलरी ब्रांड का रक्षाबंधन विज्ञापन जारी किया गया, जिसमें कृति सेनन के कपड़े और कुत्ते को राखी बांधने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी कृति का नाम लिए बिना एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने ये सवाल उठाया कि आज के समय में जब महिलाओं के पास कई ऑप्शन मौजूद हैं तो इस तरह के रिवीलिंग कपड़े पहनकर राखी क्यों बांधना। विवाद धीरे-धीरे और गरमाने लगा, जिसके बाद ज्वेलरी ब्रांड ने कृति सेनन पर फिल्माया विज्ञापन ही हटा दिया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन