24th April 2026

BREAKING NEWS

सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 16 जिलों में एक साथ होगी व्यापम परीक्षा, जारी हुआ पूरा शेड्यूल

कानून-व्यवस्था को मजबूत करने बड़ा कदम, 69 पुलिसकर्मियों का प्रशासनिक तबादला, एसपी ने जारी किए आदेश

छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के पुरुष-महिला खिलाड़ी आमने-सामने, दिखेगा दमखम

CGPSC और व्यापमं परीक्षाओं में अब ‘फुलप्रूफ’ सुरक्षा व्यवस्था, नकल करते पकड़े गए तो 3 साल का बैन

महिलाओं के लिए खुशखबरी! महतारी वंदन योजना में ई-केवाईसी की डेडलाइन आगे बढ़ी, जानें नया अपडेट

Advertisment

CBSE Class 10th Phase 2 Exam Time Table : कक्षा 10 फेज 2 की तारीखें घोषित, देखें एग्जाम टाइम टेबल

Media Yodha Desk Fri, Apr 24, 2026

CBSE Class 10th Phase 2 Exam Time Table: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से कक्षा 10वीं के फेज-2 परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी कर दी गई है. सीबीएसई बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, दूसरे चरण की परीक्षाएं 15 मई से शुरू होंगी. खास बात यह है कि फेज 2 की परीक्षा में वही छात्र शामिल हो पाएंगे, जिन्होंने पहले चरण की परीक्षाएं दी होंगी.  बोर्ड की ओर से जारी डेटशीट के अनुसार, 15 मई को गणित (स्टैंडर्ड/बेसिक) की परीक्षा होगी. यह परीक्षा सुबह 10.30 से 1.30 बजे तक आयोजित होगी. इसके बाद 16 मई को अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी.

कब से शुरू होंगी परीक्षाएं? 

सीबीएसई (Central Board of Secondary Education) की ओर से जारी जानकारी के अनुसार कक्षा 10वीं की सेकेंड बोर्ड यानी फेज 2 परीक्षा 15 मई 2026 से शुरू होगी. यह परीक्षा उन छात्रों के लिए एक अतिरिक्त अवसर है जो अपने पहले बोर्ड परीक्षा के अंकों में सुधार करना चाहते हैं या किसी कारणवश बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाए थे. यह पूरा परीक्षा चरण 21 मई 2026 को खत्म होगा, जिसमें अलग-अलग विषयों की परीक्षाएं तय डेट्स पर आयोजित की जाएगी.

क्या होगा परीक्षा का समय? 

ज्यादातर विषयों की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से शुरू होकर दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी, हालांकि कुछ विशेष विषयों की परीक्षा का समय 10:30 बजे से 12:30 बजे तक रखा गया है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि अपनी डेटशीट ध्यान से देखें जिससे वे अपने विषयों के अनुसार सही समय पर परीक्षा केंद्र पहुंच सकें और किसी भी तरह की परेशानी से बच सकें.

सेकेंड बोर्ड पूरा परीक्षा शेड्यूल

1. 15 मई 2026  - पहले दिन गणित की परीक्षा होगी. इसमें स्टैंडर्ड और बेसिक दोनों  पेपर शामिल होंगे.

2. 16 मई 2026 - इस दिन अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी. इसमें English Communicative और English Language & Literature दोनों शामिल हैं.

3. 18 मई 2026 - तीसरे दिन छात्रों की विज्ञान की परीक्षा होगी.

4. 19 मई 2026 - भाषाओं की परीक्षा होगी. इस दिन कई भाषाओं की परीक्षा होगी, जैसे हिंदी, उर्दू, पंजाबी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, मराठी, गुजराती और अन्य क्षेत्रीय भाषाएं.

5. 20 मई 2026 - इस दिन कई स्किल और वैकल्पिक विषयों की परीक्षा होगी, जैसे संस्कृत, आईटी (Information Technology), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, पेंटिंग, गृह विज्ञान और अन्य  विषय

6. 21 मई 2026 -  लास्ट दिन सामाजिक विज्ञान (Social Science) की परीक्षा होगी और इसी के साथ फेज 2 परीक्षा खत्म हो जाएगी.

कौन छात्र सेकेंड बोर्ड परीक्षा दे सकते हैं?

सीबीएसई  की सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 उन छात्रों के लिए है जिन्होंने पहले चरण की परीक्षा दी थी और अब अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाना चाहते हैं. इसमें सबसे पहले वह छात्र शामिल होते हैं जो नंबर सुधार करना चाहते हैं, इसके अलावा वह छात्र भी इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं जिन्हें पहले फेज में किसी विषय में कंपार्टमेंट मिला है या जो पहले से कंपार्टमेंट कैटेगरी में आते हैं. इसके साथ ही वह छात्र इस परीक्षा के लिए पात्र नहीं होंगे, जिन्होंने पहले फेज में 3 या उससे ज्यादा विषयों में परीक्षा नहीं दी.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन