22nd April 2026

BREAKING NEWS

मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा का बदला समय, 26 अप्रैल को होगा एग्जाम

सचिन तेंदुलकर बनवा रहे 50 खेल मैदान, स्टूडेंट्स को मिलेगा फ्री टैलेंट मंच

छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, 3 महीने तक अवकाश नहीं देने के आदेश जारी

मड़वारानी पहाड़ी से लौट रही श्रद्धालुओं की पिकअप का ब्रेक फेल, पेड़ से टकराई

आंगनबाड़ी में नौकरी का शानदार मौका – जानें योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया की पूरी डिटेल्स

Advertisment

JEE Advanced 2026 : इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

Media Yodha Desk Wed, Apr 22, 2026

JEE Advanced 2026: जेईई मेन 2026 सेशन 1 और सेशन 2, दोनों का रिजल्ट जारी हो चुका है। आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अप्रैल 2026 से शुरू होनी है। एक बार शुरू होने पर इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 2 मई 2026 है। जबकि, लेट फीस के साथ आवेदन करने की लास्ट डेट 4 मई 2026 है। उम्मीदवारों को इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन करना होगा। शुरू होने पर उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके भी अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकेंगे।

कैसे कर सकेंगे आवेदन

  • सबसे पहले इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए आवेदन वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।

  • इसके बाद आपके सामने एक अलग विंडो खुल जाएगी, जहां आपको पहले खुद को पंजीकृत करना होगा।

  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें और फिर सबमिट कर दें।

  • आखिरी में उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर एक प्रिंट आउट ले लें।

जेईई एडवांस्ड के लिए आवेदन करने के केवल वही कैंडिडेट्स पात्र हैं जो टॉप 2,50,000 की लिस्ट में शुमार हैं।

कितना है आवेदन शुल्क

भारतीय उम्मीदवारों के लिए

  • आवेदन करने वाले एससी, एसटी, PWD और फीमेल उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1600 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, इसके अलावा बाकी सभी को 3200 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।

OCI/PIO (I) कैंडिडेट्स के लिए 

  • फीमेल- 1600 रुपये

  • ओपन (GEN-PwD)- 1600 रुपये

  • ओपन (GEN)- 3200 रुपये

फॉरेन नेशनल्स और OCI/PIO (F)6 के लिए 

  • सार्क देशों में रहने वाले उम्मीदवार के लिए- USD 100

  • गैर सार्क देशों में रहने वाले उम्मीदवारों के लिए- USD 200

कब है परीक्षा?

इस परीक्षा का आयोजन 17 मई 2026 को किया जाएगा।

बता दें कि विदेशी नागरिक उम्मीदवार और OCI/PIO (F) उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इनके लिए भी आवेदन करने की लास्ट डेट 2 मई है। वहीं, लेट फीस के आवेदन करने की आखिरी तिथि 4 मई (रात 23.59 तक) है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन