28th September 2026

BREAKING NEWS

मेष से मकर तक जानें सोमवार का राशिफल, करियर-धन और रिश्तों में क्या रहेगा खास

कांग्रेस नेता को धमकी देकर मांगी रंगदारी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर वसूली की कोशिश; शोएब ढेबर समेत 2 गिरफ्तार

मातृ-शिशु अस्पताल में बड़ी लापरवाही, गर्भवती महिलाओं को गार्ड ने लगाई ड्रिप

बोले- आज का भारत आतंकवाद बर्दाश्त नहीं करता

राजधानी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और दो नाबालिग बच्चों की हत्या के बाद खुद को किया घायल

Advertisment

अनशन के बीच अभिजीत दीपके पर स्याही से हमला : जंतर-मंतर पर मचा हंगामा, महिला गिरफ्तार

Media Yodha Desk Sat, Jul 18, 2026

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर आज यानी 18 जुलाई को लगातार हंगामा होता दिख रहा है. अब कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके पर हमले का मामला सामने आया है. एक महिला ने अभिजीत दिपके पर स्याही फेंकी. दिल्ली पुलिस ने अब उस महिला को हिरासत में ले लिया है. सीजेपी ने दावा किया है कि ये बीजेपी द्वारा भेजे गए गुंडे थे. जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से सीजेपी यानी कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट चल रहा है.

अभिजीत दीपके पर हमले से पहले, NEET पेपर लीक मुद्दे पर भूख हड़ताल कर रहे शिक्षाविद और एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन की जगह से हटा दिया गया. दिल्ली पुलिस उन्हें सुबह-सुबह अस्पताल ले गई और प्रदर्शनकारियों से जगह खाली करने को कहा. सोनम वांगचुक को प्रदर्शन स्थल से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके ने भूख हड़ताल का ऐलान किया. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ""मैं अभी से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर रहा हू."

सोनम वांगचुक और उनके समर्थक करीब 20 दिनों से ज्यादा वक्त से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और अनशन पर बैठे थे. वे भारत के टॉप मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन लेने की चाहत रखने वाले लाखों छात्रों की मुश्किलों की ओर ध्यान खींचने की कोशिश कर रहे थे.

पिछले दिनों दिल्ली हाई कोर्ट ने सरकार को आदेश दिया था कि वह सोनम वांगचुक की जान बचाने के लिए 'हर संभव कदम' उठाए. पुलिस की यह कार्रवाई डॉक्टरों द्वारा उनकी हालत को इमरजेंसी बताने और उनके ऑर्गन्स फेल होने के डर के एक दिन बाद हुई.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन