1st August 2026

BREAKING NEWS

स्कूल में एक-एक कर बेहोश हुईं कई छात्राएं, एक की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

कोयला खदान में भीषण धमाका... 32 मजदूरों की मौत, 10 के मलबे में फंसे होने की आशंका

नेशनल लोक अदालत में 2025-26 के ई-चालानों का होगा निपटारा, 8 सितंबर तक कराएं पंजीयन

फुटबॉल फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील टीम आएगी भारत, कोलकाता में होगा मुकाबला

छत्तीसगढ़ को बड़ी रेल सौगात... 295 KM नई रेल लाइन पर बनेंगे 27 स्टेशन, खैरागढ़-कवर्धा समेत कई गांवों की बदलेगी तस्वीर

Advertisment

Aaj Ka Rashifal 31 July 2026 : इन राशियों पर बरसेगी किस्मत, मेहनत का मिलेगा पूरा फल, जानें आज का राशिफल

Media Yodha Desk Fri, Jul 31, 2026

Aaj Ka Rashifal 31 July 2026: 31 जुलाई 2026 का दिन कुछ राशि वालों के लिए खुशखबरी लेकर आ सकता है। आज मेहनत का पूरा फल मिलने के योग बन रहे हैं और निवेश में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। वहीं, कुछ राशि के जातकों को जल्दबाजी से बचते हुए धैर्य से काम लेने की सलाह है।

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सकारात्मक और मंगलमय रहेगा। आपके अच्छे कामों और ईमानदारी से आपकी पहचान और सम्मान बढ़ेगा। यदि आपको कोई शारीरिक समस्या परेशान कर रही थी, तो उसमें भी सुधार के संकेत दिखाई देंगे। परिवार के सदस्य आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे, जिससे मन को बहुत खुशी मिलेगी। प्रेम जीवन में रहने वाले लोग साथी के साथ घूमने-फिरने या छोटी यात्रा की योजना बना सकते हैं। हालांकि, किसी विरोधी की बातों में फंसने से बचना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। निवेश या पैसे से जुड़े फैसलों में भी सोच-समझकर कदम उठाएं।

वृषभ राशि
आज का दिन तरक्की और उन्नति की राह पर आपके लिए अनुकूल रहेगा। राजनीति या पेशेवर क्षेत्र में कार्यरत लोग नए संपर्कों से लाभ पा सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से पुराने पारिवारिक कलह या असहमति को दूर करने का अवसर मिलेगा। अनजान लोगों से दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा। विद्यार्थी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और कोई मनपसंद इच्छा पूरी होने से खुशी का अनुभव करेंगे। अपने रहन-सहन और निर्णयों में संतुलन बनाए रखें।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए थोड़ी उलझन भरा और व्यस्त रहेगा। काम का बोझ और इधर-उधर का आना-जाना लगेगा, लेकिन खर्च भी कुछ अधिक रहेंगे। प्रेम जीवन में साथी के लिए कोई सरप्राइज या उपहार लाने का मौका बन सकता है। व्यावसायिक या निवेश संबंधी फैसलों में थोड़ी सावधानी बरतें और योजना बनाकर आगे बढ़ें। जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करना आपके सामाजिक सम्मान और छवि को और निखारेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

कर्क राशि
आज का दिन पद और प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। कार्य क्षेत्र में मनपसंद काम मिलने के योग हैं, जो आपको संतोष और खुशी देंगे। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें, ताकि वैवाहिक जीवन में संतुलन बना रहे। विद्यार्थी विदेश में शिक्षा ग्रहण करने के अवसर पा सकते हैं। माता-पिता की सेहत पर थोड़ा एतियात रखें। यदि घूमने-फिरने का कोई प्लान बनाएं, तो अपने कीमती सामानों की सुरक्षा का ध्यान रखें।

सिंह राशि
आज का दिन लाभ और बुद्धिमानी के प्रयोग का रहेगा। किसी अन्य के मामलों में बेवजह बोलने से बचें और अपनी वाणी को सौम्य रखें। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मिलने आ सकता है। छोटे बच्चों की फरमाइश को पूरा करेंगे, जिससे घर का माहौल सुखमय बनेगा। आय में वृद्धि होगी और आप अपनी बुद्धि और विवेक से फैसले लेकर सबको चौंका सकते हैं। नए अवसरों की पहचान आपके लिए लाभकारी रहेगी।

कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। धार्मिक आयोजन में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जो आपके मन को शांति देगा। आसपास रहने वाले लोगों की पहचान रखें, क्योंकि कुछ मित्र शत्रु भी बन सकते हैं। जिम्मेदारियों में लापरवाही न करें। दूर रहने वाले परिजन से खुशखबरी मिलने की संभावना है। घर में अतिथि आगमन से माहौल खुशनुमा और जीवन में आनंद का अनुभव होगा।

तुला राशि
आज का दिन सोच-समझकर निर्णय लेने का है। राजनीति या पेशेवर क्षेत्र में बड़े पद की प्राप्ति का मौका मिलेगा, लेकिन काम का दबाव भी अधिक रहेगा। आय बढ़ाने का अवसर हाथ से जाने न दें और जरूरतमंद की मदद भी करें। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी या शिक्षा को लेकर बाहर से बुलावा आ सकता है। मेहनत का फल आपको निश्चित रूप से मिलेगा, पर सेहत का ध्यान भी जरूरी रहेगा।

वृश्चिक राशि
आज का दिन योजनाबद्ध तरीके से काम करने का है। जोश से ज्यादा होश में रहें। खर्चों को लेकर योजना बनाएं, नहीं तो अनावश्यक धन व्यय हो सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला तनाव दे सकता है। कारोबार में परिवर्तन आपके लिए लाभकारी रहेगा। पुराने मित्र के लिए आर्थिक मदद करना आपको संतोष देगा और संबंध मजबूत करेगा।

धनु राशि
आज कार्यभार अधिक रहेगा, लेकिन कई काम एक साथ आने से व्यस्तता बढ़ेगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ की संभावना है। सांस्कृतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। लंबित सरकारी या व्यावसायिक कार्यों को पूरा करने का समय मिलेगा। बॉस की कोई बुरी बात आपको परेशान कर सकती है, पर आप शांत रहकर परिस्थितियों का सामना करेंगे।

मकर राशि
आज कोई मनोकामना पूरी होने की संभावना है। घूमने-फिरने का अवसर मिलेगा और सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है। संतान की किसी गलती पर तुरंत हां न कहें, नहीं तो बाद में पछतावा हो सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई में मन लगाएं और पिताजी की सेहत पर ध्यान दें। सामाजिक कार्यक्रमों में मान-सम्मान मिलेगा।

कुंभ राशि
आज जोखिम भरे काम से दूर रहें। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। डूबा हुआ धन मिलने की संभावना है। बुद्धि का प्रयोग करके नुकसान से बचें। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव से माहौल खुशनुमा रहेगा। मतभेद से दूर रहें और किसी जोखिम भरे काम में हाथ न डालें।

मीन राशि
आज का दिन चिंताग्रस्त और सतर्क रहने वाला है। मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आर्थिक लेन-देन सोच-समझकर करें। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। पुराने मित्र से लंबी मुलाकात होगी। खान-पान पर ध्यान दें और संतान पढ़ाई के लिए कहीं बाहर जा सकती है। अपने कामों में योजना बनाकर चलना जरूरी रहेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन