18th October 2026

BREAKING NEWS

अष्टमी भेंट के लिए महामाई दाई के दरबार पहुँचे छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारी-

SSP भोजराम पटेल के निर्देशन में साइबर जागरूकता कार्यक्रम, नवरात्रि पर लोगों को किया गया जागरूक

कोलकाता से यूपी तक 43 लोगों की मौत; कई घायल

10वीं-12वीं के हजारों छात्रों की बढ़ सकती है परेशानी, टीचर्स एसोसिएशन ने CM को लिखा पत्र

नवरात्रि में ड्यूटी के दौरान CAF जवान की कथित हरकत का वीडियो वायरल, गाली-गलौज और गाड़ी की चाबी छीनने का आरोप, मचा बवाल

Advertisment

Nepal Flash Flood Updates : नेपाल बाढ़ में भारी तबाही, मृतकों का आंकड़ा 734 पहुंचा; 2498 लोगों की तलाश जारी

Media Yodha Desk Sun, Aug 30, 2026

Nepal Flash Flood Updates: नेपाल-चीन बॉर्डर पर अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 734 से हो गई है, जबकि आपदा के बाद 2,400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं.बाढ़ से दबे इलाकों में बचाव कार्य शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहा. लोगों के रेस्क्यू के लिए भारत की ओर से नेपाल में अलग-अलग टीमें भेजी गई हैं. विदेश मंत्रालय ने शनिवार को इस संबंध में ताजा अपडेट साझा कर जानकारी दी है कि 50 भारतीय नागरिकों से संपर्क फिर से स्थापित हो गया है और कुल 108 लोगों को बचाया गया है. राहत और बचाव कार्य जारी है. 

नुवाकोट में बाढ़ से भारी नुकसान का ड्रोन वीड‍ियो

नुवाकोट जिले के देवीघाट में बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है. ड्रोन वीड‍ियो में गांव और घर भारी कीचड़ में दबे हुए, पुल टूटे हुए और नदी के किनारे मलबा बिखरा हुआ दिखाई दे रहा है. लापता लोगों को खोजने का काम जारी है. 

https://twitter.com/i/status/2093906795291099249

नेपाल में भोटेकोशी नदी का जलस्तर फिर बढ़ा, सतर्कता बरतने की सलाह

नेपाल में विनाशकारी आकस्मिक बाढ़ के कुछ दिन बाद रविवार को भोटेकोशी नदी का जलस्तर फिर बढ़ गया, जिसके बाद अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित जिलों में खोज और बचाव अभियान में लगे कर्मियों को सतर्क रहने की सलाह दी है. 

भारत से चौथी उड़ान राहत सामग्री लेकर पहुंची काठमांडू

नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने ट्वीट किया, "भारत से चौथी उड़ान काठमांडू पहुंची, जिसमें 11 टन राहत सामग्री थी - जैसे कंबल, स्लीपिंग बैग, तिरपाल, प्लास्टिक शीट और हाइजीन किट. इस उड़ान में टनल में खोज और बचाव अभियान के लिए उपकरणों के साथ अतिरिक्त तकनीकी टीम भी आई."

https://twitter.com/i/status/2093865803842191473

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन