13th October 2026

BREAKING NEWS

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार में पूरी ताकत झोंकेगी पार्टी

मंगलवार को इन राशियों को मिल सकते हैं सफलता के अवसर, जानें किसे रहना होगा सावधान; जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं होंगे प्रदर्शन! पुलिस ने तय किए 3 नए स्थान, जारी किया आदेश

रियाद एयरपोर्ट हमले की तस्वीरें आईं सामने, CCTV में कैद हुई घटना; 13 लोगों की गई थी जान

Surya को पीछे छोड़ हासिल किया यह बड़ा रिकॉर्ड

Advertisment

ऑपरेशन ‘बाज’ का बड़ा एक्शन : मुंगेली पुलिस ने 9 जुआरियों को दबोचा, ₹36,500 नगद जब्त

Media Yodha Desk Sun, May 24, 2026

मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा असामाजिक तत्वों एवं अवैध रूप से जुआ खेलने वालो के विरूद्ध ‘‘ऑपरेशन बाज’’ अभियान चलायी जाकर कार्यवाही करने निर्देश दिये गये है, जिसके परिपालन मे अति.पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री हरविन्दर सिंह के मार्गदर्शन मे दिनांक 23.05.2026 को सायबर सेल एवं थाना लोरमी पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर जुआ एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही की गई।

दिनांक 23.05.2026 को सूचना प्राप्त हुआ कि नवागांव वेंकट के खार खेत में कुछ व्यक्ति रुपये पैसों का हार-जीत का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं, सूचना पर साइबर सेल एवं थाना लोरमी की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई, जिसमे जुआड़ियान 1. मनोज अहिरवार पिता जनक उम्र 38 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 25 लोरमी 2. लवसिंह राजपूत पिता स्व. दीपक सिंह राजपूत उम्र 35 वर्ष निवासी झाफल 3. हेमंत रात्रे पिता विमल चंद उम्र 26 वर्ष निवासी विचारपुर, थाना लोरमी 4. अजय टंडन पिता शिवचरण उम्र 21 वर्ष निवासी विचारपुर, थाना लोरमी 5. लक्ष्मीनारायण कश्यप पिता रामफल उम्र 31 वर्ष निवासी वार्ड न. 15 लोरमी 6. मुकेश जायसवाल पिता दिनेश उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 05 लोरमी 7. सूरज सतनामी पिता तितरा उम्र 35 वर्ष निवासी लालपुर, थाना लालपुर 8. मनीष लोधी पिता त्रिभुवन उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड नं.16 लोरमी 9. बलराम निषाद पिता जोगीराम उम्र 32 वर्ष निवासी लालपुर, थाना लालपुर कुल 09 जुआड़ियान को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़कर सभी जुआड़ियान के कब्जे एवं फड़ से नगदी रकम 36,500 रुपये, 52 पत्ती ताश, 07 नग मोबाइल फोन कीमती 62500 रूपये एवं 06 मोटर सायकल कीमती 2,40,000 कुल कीमती 3 लाख 39 हजार जप्त कर 09 जुआड़ियान के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पृथक से धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर धारा 126,135(3) बीएनएसएस के तहत अधिक से अधिक राशि से बाउण्ड ओव्हर की कार्यवाही हेतू सभी जुआड़ियान को दिनांक 24.05.2026 को न्यायालय मे पेश किया गया, मुंगेली पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही जारी है। उक्त कार्यवाही मे निरी.अखिलेश वैष्णव (प्रभारी, थाना लोरमी), उप निरी.सतेन्द्रपुरी गोस्वामी (प्रभारी, सायबर सेल), उप निरी. गणपति राव, साइबर सेल एवं थाना लोरमी स्टॉफ की अहम भूमिका रही।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन