12th October 2026

BREAKING NEWS

बिलासपुर में 10 सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार; 6 लाख के जेवर और क्रेटा कार जब्त

लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के रूट या परिचालन पर असर

दीवार पर खून के निशान और बिस्तर पर मिली महिला की लाश; पति की तलाश जारी

शादी के अगले ही दिन दहेज की मांग! डिप्टी कलेक्टर पर पत्नी ने लगाए 3 करोड़ और कार मांगने के आरोप

बोले- लोकतांत्रिक प्रदर्शन करें, सुप्रीम कोर्ट को इससे दूर रखें

Advertisment

छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज मामला : दीवार पर खून के निशान और बिस्तर पर मिली महिला की लाश; पति की तलाश जारी

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में 50 वर्षीय महिला की हत्या का मामला सामने आया है। भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के टोनाटार गांव में महिला का शव उसके घर के बिस्तर पर मिला। उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। घटना के बाद से महिला का पति लखन बंजारे लापता है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

घर के अंदर बिस्तर पर मिला महिला का शव

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान रोहनी बंजारे (50) के रूप में हुई है। वह अपने पति लखन बंजारे के साथ टोनाटार गांव में रहती थी। बताया जा रहा है कि काफी देर तक घर में कोई हलचल नहीं होने पर पड़ोसियों ने आवाज लगाई। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने घर के भीतर जाकर देखा, जहां रोहनी का शव बिस्तर पर पड़ा था। आसपास खून भी फैला हुआ था।

महिला का शव देखकर पड़ोसियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई।

शरीर पर चोट के निशान, धारदार हथियार से हमले की आशंका

सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी भौतिक साक्ष्य जुटाए गए। प्रारंभिक जांच में महिला के पैरों और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरी चोट के निशान मिले हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए धारदार हथियार से हमला किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

कमरे की दीवारों और जमीन पर भी खून के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों के संबंध में अधिक जानकारी मिलने की उम्मीद है।

पति की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद से मृतका का पति लखन बंजारे लापता बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। साथ ही, पड़ोसियों और परिजनों से पूछताछ कर घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।

फिलहाल, पुलिस हत्या के मामले की सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रही है। पति के लापता होने के बावजूद उसकी संलिप्तता की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन