12th October 2026

BREAKING NEWS

रियाद एयरपोर्ट हमले की तस्वीरें आईं सामने, CCTV में कैद हुई घटना; 13 लोगों की गई थी जान

Surya को पीछे छोड़ हासिल किया यह बड़ा रिकॉर्ड

बिलासपुर में 10 सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार; 6 लाख के जेवर और क्रेटा कार जब्त

लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के रूट या परिचालन पर असर

दीवार पर खून के निशान और बिस्तर पर मिली महिला की लाश; पति की तलाश जारी

Advertisment

Bilaspur News : बिलासपुर में 10 सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार; 6 लाख के जेवर और क्रेटा कार जब्त

Media Yodha Desk Mon, Oct 12, 2026

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले गिरोह का एसीसीयू और कोटा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये आरोपी कोरबा से बाइक पर आकर ग्रामीण इलाकों के सूने मकानों में चोरी करते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 6 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर, 1 लाख 30 हजार रुपये नकद, वारदात में इस्तेमाल की गई दो बाइक और चोरी की रकम से खरीदी गई क्रेटा कार जब्त की है।

दिनदहाड़े सूने मकानों में हो रही थी चोरी

पुलिस के मुताबिक, पिछले कुछ समय से कोटा समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दिनदहाड़े सूने मकानों से सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी होने की घटनाएं सामने आ रही थीं। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने जांच के लिए टीम गठित की।

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदिग्धों का सुराग मिला। इसके बाद एसीसीयू और कोटा पुलिस की टीम ने कोरबा जिले में दबिश देकर तीन युवकों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ शुरू की।

10 मकानों में चोरी करना स्वीकार किया

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पाली क्षेत्र में एक और बिलासपुर जिले के कोटा सहित अन्य ग्रामीण इलाकों में नौ मकानों में चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के जेवर और नकदी बरामद की।

जब्त सामान में करीब 6 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, 1 लाख 30 हजार रुपये नकद, एक बुलेट, एक अन्य बाइक और एक क्रेटा कार शामिल है।

पूर्व प्राचार्य रह चुका है एक आरोपी

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में विनोद कुमार वासुदेव, भूपेंद्र सिंह राठौर उर्फ गुरुजी और राज प्रजापति शामिल हैं। तीनों कोरबा जिले के मानिकपुर क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं।

बताया जा रहा है कि आरोपी भूपेंद्र राठौर पहले एक स्कूल में प्राचार्य रह चुका है। वहीं, विनोद वासुदेव को मामले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। आरोप है कि उसने चोरी की रकम से नई क्रेटा कार खरीदी थी और उसी रकम से कार की किस्तें चुका रहा था।

फिलहाल, पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान और वाहन जब्त कर लिए हैं। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन