13th October 2026

BREAKING NEWS

PCS कोचिंग सेंटर में विद्यार्थियों और शिक्षकों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में किया गया जागरूक

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार में पूरी ताकत झोंकेगी पार्टी

टेरिटोरियल आर्मी में ऑफिसर और सोल्जर के पदों पर भर्ती, जानें रैली की तारीखें और पूरा शेड्यूल

सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर रखा कदम, पहली पोस्ट में दिखाई ‘पटौदी लाइब्रेरी’ की झलक; सिर्फ 1 शख्स को करते हैं फॉलो

नकली वेबसाइट और ऐप से रहें सावधान, डाउनलोड करने से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान

Advertisment

CG News : जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार में पूरी ताकत झोंकेगी पार्टी

Media Yodha Desk Tue, Oct 13, 2026

बिलासपुर जिले में जल्द निकलेगी परिवर्तन की लहर, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता-

बिलासपुर : आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने संगठन को मजबूत करने और जनाधार बढ़ाने की दिशा में अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। प्रदेशभर में गांव-गांव और शहर-शहर बैठकों के माध्यम से संगठन विस्तार का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मंगला स्थित सर्किट हाउस में पार्टी की जिला स्तरीय मैराथन बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के शीर्ष जिला पदाधिकारियों सहित विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के दर्जनों प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने, बूथ एवं ग्रामीण स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में पार्टी संगठन विस्तार के लिए पूरी ताकत लगाएगी। जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर आम जनता के बीच छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों, रोजगार, संसाधनों पर अधिकार, युवाओं के भविष्य और छत्तीसगढ़िया अस्मिता से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। इसके साथ ही जिले में जल्द ही परिवर्तन यात्रा निकालने की तैयारी भी की जा रही है, जिसके माध्यम से पार्टी अपनी विचारधारा और राजनीतिक एजेंडे को जन-जन तक पहुंचाएगी।

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के जिला अध्यक्ष ठा. शैलू छत्तीसगढ़िया ने कहा कि प्रदेश की जनता में भाजपा और कांग्रेस, दोनों राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रति असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज, वन संपदा, जल और औद्योगिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है। इसके बावजूद यहां के युवाओं को पर्याप्त रोजगार के अवसर नहीं मिल पा रहे हैं। यह प्रदेश के लिए गंभीर चिंता का विषय है कि अपार प्राकृतिक संपदा होने के बाद भी छत्तीसगढ़ के अनेक युवा रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों में जाने के लिए मजबूर हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 26 वर्षों में राष्ट्रीय राजनीतिक दलों की सरकारें छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग स्थानीय जनता के व्यापक हित में करने में विफल रही हैं। प्रदेश के संसाधनों से होने वाले विकास का लाभ सबसे पहले यहां के निवासियों, स्थानीय युवाओं और आम छत्तीसगढ़िया परिवारों को मिलना चाहिए। पार्टी का मानना है कि छत्तीसगढ़ के संसाधनों पर यहां की जनता के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

जिला उपाध्यक्ष राकेश ने कहा कि जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की सरकार बनने पर प्रदेश के विभिन्न उद्योगों, रेलवे सहित अन्य सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ के स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता दिलाने के लिए प्रभावी कानून और नीतियां बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। पार्टी का उद्देश्य ऐसा रोजगार तंत्र विकसित करना है, जिसमें प्रदेश के संसाधनों का लाभ स्थानीय लोगों तक पहुंचे और छत्तीसगढ़ के युवाओं को अपने ही राज्य में सम्मानजनक रोजगार के अवसर मिलें।

उन्होंने कहा कि जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वह छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों और जनता के अधिकारों को केंद्र में रखकर राजनीति करती है। पार्टी का नेतृत्व और उसकी राजनीतिक दिशा छत्तीसगढ़ के हितों के प्रति समर्पित है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रदेश की राजनीति का संचालन छत्तीसगढ़ की जनता की जरूरतों और आकांक्षाओं के आधार पर होना चाहिए, न कि दिल्ली के राजनीतिक केंद्रों के इशारों पर।

बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों की राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक चुनौतियों और विस्तार की संभावनाओं पर विचार रखे। पार्टी ने आगामी दिनों में नियमित बैठकें आयोजित करने, गांवों और वार्डों में जनसंपर्क बढ़ाने तथा स्थानीय समस्याओं को लेकर जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन