12th October 2026

BREAKING NEWS

रियाद एयरपोर्ट हमले की तस्वीरें आईं सामने, CCTV में कैद हुई घटना; 13 लोगों की गई थी जान

Surya को पीछे छोड़ हासिल किया यह बड़ा रिकॉर्ड

बिलासपुर में 10 सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार; 6 लाख के जेवर और क्रेटा कार जब्त

लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के रूट या परिचालन पर असर

दीवार पर खून के निशान और बिस्तर पर मिली महिला की लाश; पति की तलाश जारी

Advertisment

ट्रेन से सफर करने वाले ध्यान दें : लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के रूट या परिचालन पर असर

Media Yodha Desk Mon, Oct 12, 2026

बस्तर : आंध्र प्रदेश में रेलवे ट्रैक पर भूस्खलन होने से रेल यातायात प्रभावित हुआ है। दक्षिण तट रेलवे के विशाखापट्टनम डिवीजन में एमवीजी और सीटीएस स्टेशनों के बीच लैंडस्लाइड की घटना के बाद रेलवे ने ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है। जारी आदेश के अनुसार, दो एक्सप्रेस ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि चार अन्य ट्रेनों को निर्धारित अवधि के दौरान आंशिक रूप से संचालित किया जाएगा। इसका असर जगदलपुर और किरंदुल की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी पड़ सकता है।

13 से 20 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी दो ट्रेनें

रेलवे ने विशाखापट्टनम-किर्लामुडी एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 18515 और किर्लामुडी-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 18516 को 13 से 20 अक्टूबर 2026 तक रद्द करने का निर्णय लिया है। यात्रियों को इस अवधि में यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव

भूस्खलन के चलते चार अन्य ट्रेनों के संचालन में भी बदलाव किया गया है।

  • भुवनेश्वर-जगदलपुर एक्सप्रेस (18447): 13 से 20 अक्टूबर तक कोरापुट में ही यात्रा समाप्त करेगी।

  • जगदलपुर-भुवनेश्वर एक्सप्रेस (18448): 14 से 21 अक्टूबर तक कोरापुट से रवाना होगी।

  • विशाखापट्टनम-किरंदुल पैसेंजर (58501): 13 से 20 अक्टूबर तक कोरापुट में ही समाप्त होगी।

  • किरंदुल-विशाखापट्टनम पैसेंजर (58502): 13 से 20 अक्टूबर तक कोरापुट से ही अपनी यात्रा शुरू करेगी।

जगदलपुर और किरंदुल जाने वाले यात्री ध्यान दें

रेलवे के आदेश के मुताबिक, कोरापुट-जगदलपुर-दंतेवाड़ा रेलखंड पर परिचालन प्रभावित रहेगा। इसके साथ ही कोरापुट-जगदलपुर-कोरापुट के बीच रेल सेवाएं रद्द रहने की सूचना दी गई है।

ऐसे में जगदलपुर, दंतेवाड़ा और किरंदुल की ओर जाने वाले यात्रियों को सफर से पहले संबंधित ट्रेन की उपलब्धता, बदले हुए शुरुआती या अंतिम स्टेशन और परिचालन की स्थिति की पुष्टि कर लेनी चाहिए, ताकि यात्रा के दौरान परेशानी से बचा जा सके।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन