19th October 2026

BREAKING NEWS

19 अक्टूबर को किसकी चमकेगी किस्मत? जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

अष्टमी भेंट के लिए महामाई दाई के दरबार पहुँचे छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारी-

SSP भोजराम पटेल के निर्देशन में साइबर जागरूकता कार्यक्रम, नवरात्रि पर लोगों को किया गया जागरूक

कोलकाता से यूपी तक 43 लोगों की मौत; कई घायल

10वीं-12वीं के हजारों छात्रों की बढ़ सकती है परेशानी, टीचर्स एसोसिएशन ने CM को लिखा पत्र

Advertisment

शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने SSP भोजराम पटेल के निर्देशन में बैठक : व्यापारियों और वाहन संघों से किया संवाद

Media Yodha Desk Thu, Sep 3, 2026

जिला मुंगेली:- शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में आज दिनांक 02.09.2026 को यातायात शाखा मुंगेली में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुंगेली चैंबर्स ऑफ कामर्स के अध्यक्ष श्री राजकुमार वाधवा, गणमान्य व्यवसायीगण, ड्राइवर संघ अध्यक्ष श्री महेश जायसवाल, ऑटो संघ अध्यक्ष श्री गज्जू पात्रे, बस यूनियन के सदस्यगण सहित यातायात शाखा के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने एवं आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा प्रदान करने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित व्यवसायियों एवं वाहन संघ के पदाधिकारियों द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने में पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करने पर सहमति व्यक्त की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शहर के सभी दुकानदार अपनी दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों का न्यूनतम 10 दिवस का बैकअप सुरक्षित रखेंगे तथा कैमरों को इस प्रकार स्थापित करेंगे कि सड़क एवं दुकान के आसपास की गतिविधियां स्पष्ट रूप से रिकार्ड हो सकें। सभी वाहन चालक यातायात नियमों एवं यातायात संकेतों का पालन करेंगे।

शहर में प्रातः 10ः00 बजे से रात्रि 10ः00 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। दुकानदार अपनी दुकानों के सामने वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग कराएंगे तथा निर्धारित पीली एवं सफेद पट्टी के अंदर ही वाहनों को खड़ा कराया जाएगा। बस चालक निर्धारित स्थान पर ही यात्रियों को उतारेंगे एवं बैठाएंगे तथा माल वाहनों में यात्रियों को नहीं बैठाया जाएगा साथ ही वाहन चालकों को नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने तथा अभिभावकों को अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए नहीं देने की समझाइश दी गई।

‘‘साइबर जागृति अभियान’’ के तहत जागरूकता
बैठक के दौरान "साइबर जागृति अभियान" के तहत उपस्थित व्यवसायियों, वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। लोगों को साइबर ठगी से सतर्क रहने, अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, ओटीपी एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा नहीं करने तथा साइबर अपराध घटित होने पर तत्काल शिकायत करने के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही अभियान के तहत “मैं जागरूक हूँ, साइबर क्राइम से मुक्त हूँ” संदेश वाली सेल्फी स्टैण्ड के माध्यम से उपस्थित लोगों द्वारा सेल्फी लेकर साइबर अपराध के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया तथा आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूक किया गया।

व्यवसायियों द्वारा दिए गए सुझाव
बैठक में उपस्थित व्यवसायियों द्वारा शहर की यातायात एवं नागरिक सुविधाओं से संबंधित विभिन्न सुझाव भी दिए गए। इनमें शहर के चौक-चौराहों में बैठे गाय-बछडा़े को हटाने की व्यवस्था, शहर में संचालित ऑटो चालकों के लिए निर्धारित पार्किंग स्थल तय करने, जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने सड़क पर विगत दो माह से प्रकाश व्यवस्था नहीं होने के कारण उचित लाइट की व्यवस्था कराने, दाऊपारा चौक के पास यात्री प्रतीक्षालय बनवाने तथा हाथ ठेला एवं फेरी वालों के लिए निर्धारित स्थान चिन्हित करने संबंधी सुझाव प्रमुख रहे।

कार्यक्रम में उप निरीक्षक श्री संतोष शर्मा (प्रभारी, यातायात मुंगेली) सहित यातायात शाखा के अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं व्यवसायीगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन