27th September 2026

BREAKING NEWS

कांग्रेस नेता को धमकी देकर मांगी रंगदारी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर वसूली की कोशिश; शोएब ढेबर समेत 2 गिरफ्तार

मातृ-शिशु अस्पताल में बड़ी लापरवाही, गर्भवती महिलाओं को गार्ड ने लगाई ड्रिप

बोले- आज का भारत आतंकवाद बर्दाश्त नहीं करता

राजधानी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और दो नाबालिग बच्चों की हत्या के बाद खुद को किया घायल

तेज बहाव में फंसी 70 यात्रियों से भरी बस, पुलिस और ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू; चालक हिरासत में

Advertisment

बिलासपुर हिंसा मामले में बड़ी कार्रवाई : मुख्य आरोपी रामसिंह ठाकुर पुलिस के हत्थे चढ़ा; 30 गिरफ्तार

Media Yodha Desk Sat, Sep 26, 2026

बिलासपुर : न्यायधानी के खपरगंज विवाद और पत्थरबाजी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले के दूसरे पक्ष के मुख्य आरोपी रामसिंह ठाकुर को मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने दोस्त के घर छिपकर रह रहा था। उसकी गिरफ्तारी के बाद इस मामले में अब तक पकड़े गए आरोपियों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है।

पन्ना में दोस्त के घर छिपा था आरोपी

पुलिस जांच के दौरान रामसिंह ठाकुर के मध्यप्रदेश में होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने पन्ना जिले में दबिश दी और ग्राम माकरी कुठार स्थित उसके दोस्त के घर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने रामसिंह ठाकुर के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पत्थरबाजी की घटना में उसकी भूमिका और मामले से जुड़े अन्य आरोपियों के संबंध में जांच जारी है।

दोनों पक्षों के मुख्य आरोपी गिरफ्तार

खपरगंज विवाद और पत्थरबाजी मामले में रामसिंह ठाकुर को दूसरे पक्ष का प्रमुख आरोपी बताया गया है। इससे पहले पुलिस ने दूसरे पक्ष के मुख्य आरोपी सोहेल खान को गिरफ्तार किया था। अब रामसिंह ठाकुर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के प्रमुख आरोपियों को पकड़ लिया है।

28 अगस्त की रात हुआ था विवाद

जानकारी के मुताबिक, 28 अगस्त की रात रक्षाबंधन के दौरान दो लोगों के बीच शुरू हुआ विवाद बाद में गुटों के टकराव और पत्थरबाजी में बदल गया था। घटना में कुछ लोगों को पत्थर लगने की जानकारी सामने आई थी।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस ने ड्रोन कैमरों और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से घटना में शामिल लोगों की पहचान शुरू की।

अब तक 30 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में अलग-अलग चरणों में कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रामसिंह ठाकुर की गिरफ्तारी से पहले 29 आरोपी पकड़े जा चुके थे। अब उसकी गिरफ्तारी के बाद मामले में गिरफ्तार आरोपियों की कुल संख्या 30 हो गई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन