13th October 2026

BREAKING NEWS

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार में पूरी ताकत झोंकेगी पार्टी

मंगलवार को इन राशियों को मिल सकते हैं सफलता के अवसर, जानें किसे रहना होगा सावधान; जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं होंगे प्रदर्शन! पुलिस ने तय किए 3 नए स्थान, जारी किया आदेश

रियाद एयरपोर्ट हमले की तस्वीरें आईं सामने, CCTV में कैद हुई घटना; 13 लोगों की गई थी जान

Surya को पीछे छोड़ हासिल किया यह बड़ा रिकॉर्ड

Advertisment

Murder in CG : खाना नहीं बनने पर पति का खौफनाक कदम, पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद शव के पास बैठा रहा आरोपी

Media Yodha Desk Sun, May 24, 2026

Murder in CG: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र से सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां पति के काम से घर लौटने के बाद खाना बनाने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी की जान चली गई. मामला मानिकपुर गांधी नगर का है, जहां आरोपी पति ने डंडे से हमला कर पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. दरअसल, मानिकपुर गांधी नगर निवासी बलिराम मरावी दोपहर में काम से घर लौटा था. उस समय उसकी पत्नी संगीता मरावी घर पर मौजूद थी, लेकिन खाना नहीं बना था.

इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर बलिराम ने पास में रखे डंडे से पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. घटना के समय आरोपी का बुजुर्ग पिता भी घर पर मौजूद था. उन्होंने पड़ोसी को बुलाया, जिसके बाद घायल संगीता को घर में छांव में लिटाया गया और पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और कुछ ही देर बाद संगीता की मौत हो गई. वहीं, उसका बेटा गांव गया था जिसे सूचना मिली और वह घर पहुंचा और देखा तो हैरान रह गया. घटना के बाद भी आरोपी पति मौके पर ही बैठा रहा. 

सूचना मिलते ही बांगो थाना प्रभारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. वहीं, एफएसएल और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए. फॉरेंसिक टीम के अनुसार महिला के शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जिसे कन्फर्म करने के लिए पीएम के लिए भेजा जाएगा. फिलहाल पुलिस आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन