18th October 2026

BREAKING NEWS

अष्टमी भेंट के लिए महामाई दाई के दरबार पहुँचे छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारी-

SSP भोजराम पटेल के निर्देशन में साइबर जागरूकता कार्यक्रम, नवरात्रि पर लोगों को किया गया जागरूक

कोलकाता से यूपी तक 43 लोगों की मौत; कई घायल

10वीं-12वीं के हजारों छात्रों की बढ़ सकती है परेशानी, टीचर्स एसोसिएशन ने CM को लिखा पत्र

नवरात्रि में ड्यूटी के दौरान CAF जवान की कथित हरकत का वीडियो वायरल, गाली-गलौज और गाड़ी की चाबी छीनने का आरोप, मचा बवाल

Advertisment

CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे भारी! 10 जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Media Yodha Desk Mon, Aug 31, 2026

रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के 10 जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। विभाग ने इन जिलों में मौसम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए चेतावनी जारी की है, उनमें बलौदाबाजार, बलरामपुर, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कोरबा, महासमुंद, रायगढ़, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ शामिल हैं। इन जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग की चेतावनी के बीच भारी बारिश होने पर निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। इसके अलावा नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने और कुछ स्थानों पर आवागमन प्रभावित होने की संभावना भी जताई गई है। बारिश के दौरान लोगों को नदी, नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने प्रशासन और स्थानीय लोगों को मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखने की सलाह दी है। अगले 24 घंटे इन 10 जिलों के लिए महत्वपूर्ण बताए गए हैं। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने और जरूरत पड़ने पर स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन