19th October 2026

BREAKING NEWS

19 अक्टूबर को किसकी चमकेगी किस्मत? जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

अष्टमी भेंट के लिए महामाई दाई के दरबार पहुँचे छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारी-

SSP भोजराम पटेल के निर्देशन में साइबर जागरूकता कार्यक्रम, नवरात्रि पर लोगों को किया गया जागरूक

कोलकाता से यूपी तक 43 लोगों की मौत; कई घायल

10वीं-12वीं के हजारों छात्रों की बढ़ सकती है परेशानी, टीचर्स एसोसिएशन ने CM को लिखा पत्र

Advertisment

ED Raid in CG : पूर्व CM भूपेश बघेल के PA रहे केके चंद्रवंशी के घर ED का छापा, सुबह 6 बजे पहुंची टीम

Media Yodha Desk Tue, Sep 1, 2026

ED Raid in CG: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पीए रहे केके चंद्रवंशी के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रेड पड़ी है। मंगलवार की सुबह छह बजे के आस-पास ईडी की टीम ने छापा मारा है। दो गाड़ियों में सवार होकर पांच से आठ अधिकारियों की टीम पहुंची हुई है। फिलहाल दस्तावेजों की जांच पड़ताल की जा रही है।

बताया जाता है कि ईडी के करीब आठ अधिकारी सुबह छह बजे के आस-पास दो गाड़ियों में सवार होकर चंद्रवंशी के पुरानी भिलाई के निवास पर पहुंचे। टीम घर के अंदर दस्तावेजों की जांच-पड़ताल कर रही है। सभी कागजातों की छानबीन कर रही है। सुरक्षा को लेकर मौक पर जवान तैनात किए गए हैं। ईडी की टीम किस मामलों को लेकर यह कार्रवाई कर रही है कि, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। 

केके के घर पर छापेमारी के बाद से छत्तीसगढ़ की राजनीतिक फिजा फिर गरमा सकती है। कांग्रेस फिर विरोध प्रदर्शन कर सकती है। फिलहाल ईडी की टीम केके चंद्रवंशी के निवास में कागजों की छानबीन कर रही है। ईडी की जांच जारी है। खबर लिखे जाने तक यह मालूम नहीं चल सका है कि जांच के दौरान क्या-क्या सामने आया? फिलहाल, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि मामले क्या है। 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन