2nd September 2026

BREAKING NEWS

नवलपुर दंपति दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा

10वीं-ITI पास के लिए सुनहरा मौका, 4,471 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती; हर महीने मिलेगा स्टाइपेंड

रिलैक्स के नाम पर सेहत से न करें खिलवाड़; डॉक्टर ने किया अलर्ट

PhonePe ने शुरू की नई सर्विस, ऐसे करें इस्तेमाल

लोगों ने जमकर किया विरोध

Advertisment

CGPSC मुख्य परीक्षा-2025 का रिजल्ट घोषित : 608 उम्मीदवारों को इंटरव्यू कॉल; 21 सितंबर से होगा साक्षात्कार

Media Yodha Desk Tue, Sep 1, 2026

CGPSC Main Exam 2025 results: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के परिणाम घोषित कर दिये हैं। लिखित परीक्षा परिणाम के आधार पर कुल 608 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए चयनित किया गया है। राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के साक्षात्कार 21 सितंबर 2026 से शुरू होने की उम्मीद है। राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के लिखित परीक्षा का परिणाम और इंटरव्यू के लिए चिन्हित अभ्यर्थियों की सूची छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर उपलब्ध है। आयोग ने अभ्यर्थियों से वेबसाइट का नियमित अवलोकन करते रहने की अपील की है।

कब हुई थी परीक्षा?
राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 की लिखित परीक्षा 6, 7, 8 और 9 जून 2026 को ली गई थी। अब इसके लिये 608 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए सलेक्ट किया गया है। साक्षात्कार के लिए चिन्हित सभी अभ्यर्थियों को विज्ञापित पदों की अग्रमान्यता आयोग की वेबसाइट से ऑनलाइन दर्ज करनी होगी। अग्रमान्यता दर्ज करने की तारीख आयोग अलग से जारी करेगा।

265 पदों के लिए निकली थी वैकेंसी
आयोग की ओर से विज्ञापन क्रमांक 06/2025 के माध्यम से राज्य सेवा परीक्षा-2025 के तहत 20 सेवाओं के कुल 265 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम के आधार पर 3921 अभ्यर्थियों को राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के लिए चिन्हित किया गया था।

21 सितंबर से इंटरव्यू
आयोग के मुताबिक, राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 का साक्षात्कार 21 सितंबर 2026 से शुरू होने की संभावना है। साक्षात्कार से संबंधित  सूचना, कार्यक्रम और अन्य निर्देश आयोग की वेबसाइट पर अलग से जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन