12th November 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में बदले प्रवेश के नियम, अब दूरी के चलते नहीं अटकेगा बच्चों का दाखिला

इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, जानें बचाव और जरूरी उपाय

'गनमास्टर G9' के ट्रेलर में इमरान हाशमी का एक्शन अवतार छाया, अपारशक्ति खुराना ने भी बटोरी सुर्खियां

बिल्हा देश में अव्वल; बिलासपुर और रायपुर को भी मिला राष्ट्रीय सम्मान

14 अनऑथराइज्ड वेबसाइट्स की जारी की लिस्ट

Advertisment

Gunmaaster G9 Trailer : 'गनमास्टर G9' के ट्रेलर में इमरान हाशमी का एक्शन अवतार छाया, अपारशक्ति खुराना ने भी बटोरी सुर्खियां

Media Yodha Desk Thu, Nov 12, 2026

Gunmaaster G9 Trailer: इमरान हाशमी के फैंस के लिए खुशखबरी है। उनकी आगामी फिल्म 'गनमास्टर G9' का ट्रेलर बुधवार, 11 नवंबर को रिलीज कर दिया गया है। एक्शन, रोमांस और इमोशन से भरपूर इस ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में इमरान हाशमी के साथ जेनेलिया डिसूजा और अपारशक्ति खुराना भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इमरान एक बार फिर अपने गैंगस्टर और लवर बॉय वाले अंदाज में दिखाई देने वाले हैं।

इमरान हाशमी और निर्देशक आदित्य दत्त इससे पहले 'आशिक बनाया आपने' और 'दिल दिया है' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। अब करीब दो दशक बाद दोनों की जोड़ी 'गनमास्टर G9' के जरिए पर्दे पर वापसी कर रही है।

2 मिनट 41 सेकंड के ट्रेलर में एक्शन और रोमांस का तड़का

'गनमास्टर G9' का ट्रेलर करीब 2 मिनट 41 सेकंड का है। इसमें इमरान हाशमी का दमदार एक्शन देखने को मिल रहा है। ट्रेलर में एक गैंगस्टर की कहानी दिखाई गई है, जिसका अतीत और वर्तमान उसकी जिंदगी में कई मुश्किलें खड़ी करते हैं। कहानी में एक्शन के साथ भावनात्मक पहलू भी देखने को मिलते हैं।

इमरान और जेनेलिया डिसूजा की रोमांटिक केमिस्ट्री भी ट्रेलर का खास आकर्षण है। हालांकि, जेनेलिया को स्क्रीन पर ज्यादा समय नहीं मिला है, लेकिन अपनी मौजूदगी से वह दर्शकों का ध्यान खींचती हैं। दमदार डायलॉग्स और एक्शन सीन्स ने ट्रेलर को और दिलचस्प बना दिया है।

https://www.youtube.com/watch?v=uwL2o2GnCrg

अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से बढ़ेगा रोमांच

फिल्म में अपारशक्ति खुराना विलेन की भूमिका निभा रहे हैं। ट्रेलर में उनका अंदाज पहले से काफी अलग नजर आ रहा है। वहीं, इमरान हाशमी और अपारशक्ति के बीच जबरदस्त भिड़ंत भी देखने को मिलती है। दोनों कलाकारों के बीच टकराव फिल्म की कहानी में रोमांच बढ़ाने वाला है।

इमरान एक बार फिर गैंगस्टर के किरदार में नजर आ रहे हैं, जिसे पर्दे पर देखने के लिए उनके प्रशंसक उत्साहित हैं। इससे पहले फिल्म की शूटिंग के दौरान इमरान का एक खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो भी सामने आया था। इस दौरान स्टंट के वक्त उनकी SUV पलट गई थी, जिसके बाद उनके फैंस ने उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी।

27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी 'गनमास्टर G9' 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खास बात यह है कि इसी दिन आयुष्मान खुराना और शरवरी की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' भी रिलीज होने वाली है।

ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। खास तौर पर आयुष्मान खुराना और अपारशक्ति खुराना की फिल्मों की एक ही दिन रिलीज होने से दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ गई है। अब देखना होगा कि इमरान हाशमी की 'गनमास्टर G9' सिनेमाघरों में दर्शकों को कितना पसंद आती है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन