18th May 2026

BREAKING NEWS

हिमाचल प्रदेश से नाबालिग बरामद, दुष्कर्म आरोपी जेल भेजा गया

3 गिरफ्तार... देशभर के 60 से ज्यादा मामलों से जुड़े तार

गर्मी से मिलेगी राहत... सक्रिय चक्रवाती सिस्टम के चलते प्रदेश में बारिश और वज्रपात की संभावना

रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के 11,127 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन

व्हाइट साड़ी-गोल्डन ब्लाउज में Cannes पहुंचीं उर्वशी रौतेला, लोगों ने कहा- ‘ये तो जीजी हदीद की कॉपी है’

Advertisment

Walking Benefits : 30 दिनों तक 30 मिनट वॉक करने से क्या होगा? यहां जानें इससे होने वाले स्वास्थ लाभ

Media Yodha Desk Mon, May 18, 2026

Walking Benefits: आज के समय में लोगों की लाइफस्टाइल इतनी बिगड़ चुकी है कि खुद को फिट और हेल्दी रखने के लिए लोग जिम में घंटों पसीना बहाते हैं। वहीं कुछ लोग वॉक करना भी पसंद करते हैं। वॉक करना सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं। रोजाना वॉक करने से वजन घटाने में मदद मिलती है और साथ ही हार्ट हेल्थ भी बेहतर होता है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि 30 दिनों तक 30 मिनट वॉक करने से क्या क्या फायदे होते हैं। चलिए जानते हैं।

1. दिल की सेहत के लिए 

रोजाना आधा घंटा चलने से दिल की धड़कनें बेहतर होती हैं और ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है। यह आपके हाई ब्लड प्रेशर और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा काफी हद तक घट जाता है।

2. वजन नियंत्रण और फैट बर्न 
अगर आप बिना थका देने वाली हैवी एक्सरसाइज के वजन कम करना चाहते हैं, तो वॉक सबसे बेस्ट है। रोज 30 मिनट की ब्रिस्क वॉक से लगभग 150 से 200 कैलोरी बर्न होती है। 30 दिनों के अंदर आप अपनी कमर और पेट की चर्बी में फर्क साफ महसूस करेंगे।

3. मानसिक तनाव और एंग्जायटी से राहत
पैदल चलने से शरीर में एंडोर्फिन और सेरोटोनिन जैसे 'फील-गुड' हार्मोन रिलीज होते हैं। यह मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन को कम करते हैं। 30 दिन पूरे होते-होते आप खुद को पहले से ज्यादा खुश और फ्रेश महसूस करेंगे।

4. एनर्जी लेवल और स्टेमिना में बढ़ोतरी
शुरुआती कुछ दिनों में आपको थोड़ी थकान हो सकती है, लेकिन 30 दिनों के अंत तक आपका स्टैमिना और एनर्जी लेवल काफी बढ़ जाएगा। फेफड़ों की ऑक्सीजन क्षमता सुधरने से आप दिनभर एक्टिव रहेंगे।

5. बेहतर पाचन तंत्र 
रात के खाने या दिन के खाने के बाद 30 मिनट टहलने से भोजन आसानी से पचता है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे कब्ज, एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से हमेशा के लिए छुटकारा मिल सकता है।

6. मजबूत हड्डियां
वॉक एक बेहतरीन वेट-बेयरिंग एक्सरसाइज है। यह पैरों और कूल्हों की हड्डियों को मजबूत बनाती है और जोड़ों में लचीलापन लाती है, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस और गठिया का खतरा कम होता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन