17th May 2026

BREAKING NEWS

जनगणना कार्य में यह जिला बना प्रदेश में अव्वल, समय से पहले पूरा किया लक्ष्य

सिंघनपुर गुफा में मधुमक्खियों का कहर, रिसर्च टीम पर हमला; 4 सदस्य गंभीर घायल

छत्तीसगढ़ का स्मार्ट रजिस्ट्री मॉडल बना पूरे देश के लिए प्रेरणा, राष्ट्रीय स्तर पर लागू करने की तैयारी

खेल कोटे भर्ती घोटाले में रायपुर–बिलासपुर रेल मंडल पर छापेमारी, 2 कर्मचारी गिरफ्तार

त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के AC कोच में भीषण आग, थर्ड एसी कोच जलकर खाक, बड़ा हादसा टला

Advertisment

Trivandrum-Delhi Rajdhani Express Fire : त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के AC कोच में भीषण आग, थर्ड एसी कोच जलकर खाक, बड़ा हादसा टला

Media Yodha Desk Sun, May 17, 2026

Trivandrum-Delhi Rajdhani Express Fire: त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में भीषण आग लग गई. घटना मध्य प्रदेश के रतलाम से करीब 110 किलोमीटर दूर हुई है. इस आगजनी से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली-निजामुद्दीन की ओर जा रही त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह करीब 5:30 बजे लूणी-विक्रमगढ़ के बीच ट्रेन के बी-1 कोच में आग लग गई, जिसके चलते दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग प्रभावित हो गया है. बताया जा रहा है कि ट्रेन में अचानक धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया. देखते ही देखते थर्ड एसी और एसएलआर कोच आग की लपटों में घिर गए. दूर तक आसमान में उठती लपटें दिखाई देने लगीं, जिससे इलाके में भी हड़कंप मच गया.

त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी के AC कोच में लगी भीषण आग, 60 से ज्यादा लोग बचाए गए,  जलकर खाक हुआ थर्ड AC कोच; दिल्ली-मुंबई रेल रूट प्रभावित

हालांकि गार्ड ने तुरंत लोको पायलट को इसकी सूचना दी, जिसके बाद ट्रेन को तत्काल रोका गया. वहीं कई ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोकना पड़ा. आसमान में उठती आग की लपटों को देखकर इलाके में हड़कंप मच गया. हादसे की खबर लगने के बाद कोटा रेल मंडल से राहत व बचाव टीम मौके के लिए रवाना हुई. ट्रेन में आग आगे कोच नंबर B1 में लगी थी. कोच में 68 यात्री थे... कुछ सेकेंड में ही आग पूरे कोच में फैल गई. आग लगने की सूचना गार्ड ने सबसे पहले लोको पायलट को दी थी. इसके बाद ट्रेन को रुकवाया गया और पैसेंजर्स को बाहर निकाला गया. इसके बाद  ट्रेन में मौजूद आरपीएफ स्टाफ व दूसरे लोगों ने तुरंत कोच से पैसेंजर्स की डि-बोर्डिंग शुरू की. करीब 15 मिनट में पूरा कोच खाली कराया गया. ट्रेन में मौजूद आरपीएफ स्टाफ व दूसरे लोगों ने तुरंत कोच से पैसेंजर्स की डि-बोर्डिंग शुरू की.

बिजली की सप्लाई बंद करवाया गया

करीब 15 मिनट में पूरा कोच खाली कराया गया. फिलहाल दिल्ली मुंबई रेलवे ट्रैक पर ट्रैफिक को रोका गया है. ट्रेन का बिजली कनेक्शन काट दिया गया है. कोटा मंडल के सीनियर अधिकारी और टेक्निकल स्टाफ मौके पर पहुंचा है. कोटा रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सौरभ जैन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही कोटा से दुर्घटना राहत ट्रेन और एआरएमई को रवाना किया गया. डीआरएम अनिल कालरा समेत रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं. दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

hhhhh

यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

सीनियर डीसीएम सौरभ जैन ने बताया कि ट्रेन नंबर 12431 त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में आग लगने की सूचना मिली थी. दो कोच प्रभावित हुए हैं. सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. किसी तरह की कोई कैजुअल्टी नहीं हुई है. आग के कारणों की जांच की जा रही है. आग लगने के बाद यात्रियों में दहशत फैल गई. ट्रेन रुकते ही लोग अपना सामान लेकर नीचे उतरने लगे. रेलवे ने एहतियातन तुरंत ओएचई यानी बिजली सप्लाई बंद करवाई, जिसके चलते इस रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन कुछ समय के लिए रोक दिया गया.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन