28th September 2026

BREAKING NEWS

बयान ने खींचा दुनिया का ध्यान

पाकिस्तान ने भी बनाई जगह

सुकमा में बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने पहुंचे CM साय, राहत केंद्रों का किया निरीक्षण

DPI ने सभी DEO को जारी किए स्पष्ट निर्देश

लोहगढ़ में केतन को मेरे सामने चेतन ने दिया धक्का, बोला- ‘तुझे भी फेंकू’, चश्मदीद ने बताया पूरा घटनाक्रम

Advertisment

Mungeli News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मदकूद्वीप में नवीन थाना भवन का किया लोकार्पण

Media Yodha Desk Mon, Sep 28, 2026

जिला मुंगेली :- सरगांव क्षेत्र में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, व्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में 66.52 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन थाना भवन का लोकार्पण दिनांक 25.09.2026 को किया गया। ग्राम मदकूद्वीप में आयोजित कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा नवीन थाना भवन का लोकार्पण किया गया।

लोकार्पण कार्यक्रम के पश्चात नव - निर्मित भवन थाना सरगांव में बिलासपुर संभागायुक्त (कमिश्नर) श्री सुनील जैन, पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज श्री रामगोपाल गर्ग एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला मुंगेली श्री भोजराम पटेल द्वारा नवीन थाना भवन में विधिवत प्रवेश किया गया। नवीन थाना भवन को पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों को अधिक सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संचालित करने की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। भवन में थाना प्रभारी, मोहर्रिर, महिला हेल्पलाइन, शस्त्रागार, ड्यूटी अधिकारी, मालखाना, पुलिस स्टाफ एवं स्टोर रूम के लिए पृथक-पृथक कक्ष बनाए गए हैं।

इसके साथ ही थाना भवन में महिला एवं पुरुषों के लिए पृथक हवालात की व्यवस्था भी की गई है। विभिन्न शाखाओं एवं कार्यों के लिए अलग-अलग कक्ष उपलब्ध होने से पुलिस कर्मचारियों को अपने दायित्वों के निर्वहन में बेहतर सुविधा मिलेगी तथा थाना की कार्यप्रणाली को अधिक व्यवस्थित रूप से संचालित किया जा सकेगा।

लोकार्पण के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा नवीन थाना भवन के विभिन्न कक्षों एवं उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण कर थाना के प्रथम रोजनामचा का लेखन कार्य किया गया। नवीन थाना भवन के माध्यम से सरगांव क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, पुलिसिंग कार्यों के प्रभावी संचालन तथा आमजन को बेहतर एवं सुविधाजनक पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया जाएगा। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, थाना प्रभारी सरगांव श्री अशोक यादव सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन