20th September 2026

BREAKING NEWS

भारत ने बांग्लादेश को सेमीफाइनल में हराया, अब गोल्ड मेडल के लिए श्रीलंका से होगा मुकाबला

मोटर सायकल चोरों के खिलाफ लोरमी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, चोरी गये 06 मोटर सायकल जप्त

छत्तीसगढ़ में एक और सरकारी छुट्टी का ऐलान, इस दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर

गणेश विसर्जन जुलूस में बवाल! डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

अहमदाबाद हादसे वाले Boeing 787 की तकनीकी हिस्ट्री खंगालने की मांग, पायलट संगठन ने भेजा पत्र

Advertisment

Railway Recruitment 2026 : दक्षिणी रेलवे में 10वीं-12वीं पास के लिए भर्ती का मौका! स्काउट्स एंड गाइड्स कोटे से होगी नियुक्ति, जानें आवेदन की तारीख

Media Yodha Desk Sun, Sep 20, 2026

Railway Recruitment 2026: रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (RRC), दक्षिणी रेलवे, चेन्नई ने स्काउट्स एंड गाइड्स कोटा भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत दक्षिणी रेलवे और इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में 7वें वेतन आयोग के लेवल-1 और लेवल-2 के कुल 17 पदों पर भर्ती की जाएगी।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 सितंबर 2026 को सुबह 9 बजे से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 18 अक्टूबर 2026 की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन आरआरसी चेन्नई की आधिकारिक वेबसाइट rrcmas.in के माध्यम से किए जाएंगे।

लेवल-1 और लेवल-2 के लिए शैक्षणिक योग्यता

लेवल-2 के पदों के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास होना जरूरी है। हालांकि, एससी, एसटी और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए 50 प्रतिशत अंकों की शर्त लागू नहीं होगी। तकनीशियन पदों के लिए मैट्रिक के साथ अप्रेंटिसशिप या एनसीवीटी से मान्यता प्राप्त आईटीआई की योग्यता भी मान्य होगी।

वहीं, लेवल-1 के पदों के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा आईटीआई, एनसीवीटी का नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC), 10वीं के साथ NAC या 10वीं के साथ आईटीआई की योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

स्काउट्स एंड गाइड्स की योग्यता भी जरूरी

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए स्काउट्स एंड गाइड्स से जुड़ी निर्धारित योग्यता और अनुभव होना अनिवार्य है। उम्मीदवार के पास राष्ट्रपति का स्काउट/गाइड/रोवर/रेंजर पुरस्कार या हिमालयन वुड बैज (HWB) होना चाहिए।

इसके अलावा उम्मीदवार का वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक स्काउट्स संगठन का सक्रिय सदस्य होना जरूरी है और उसे 2026-27 में भी सक्रिय सदस्य होना चाहिए। इसके लिए निर्धारित प्रारूप में सक्रियता प्रमाणपत्र जमा करना होगा।

उम्मीदवार ने राष्ट्रीय/अखिल भारतीय रेलवे स्तर के 2 और राज्य स्तर के 2 कार्यक्रमों में भाग लिया होना चाहिए। कार्यक्रमों में भागीदारी का विवरण भी निर्धारित प्रारूप में देना होगा।

आयु सीमा

लेवल-2 पदों के लिए:

  • सामान्य वर्ग: 18 से 30 वर्ष

  • ओबीसी: 18 से 33 वर्ष

  • एससी/एसटी: 18 से 35 वर्ष

लेवल-1 पदों के लिए:

  • सामान्य वर्ग: 18 से 33 वर्ष

  • ओबीसी: 18 से 36 वर्ष

  • एससी/एसटी: 18 से 38 वर्ष

आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी और अन्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को इसमें से 400 रुपये बैंक शुल्क सहित वापस किए जाएंगे।

वहीं, एससी, एसटी, पूर्व सैनिक, दिव्यांग, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है। परीक्षा में शामिल होने पर यह पूरी राशि वापस कर दी जाएगी।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आरआरसी चेन्नई की आधिकारिक वेबसाइट rrcmas.in पर जाना होगा। इसके बाद वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के जरिए रजिस्ट्रेशन करना होगा।

रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवार को लेवल-1 या लेवल-2 में से संबंधित पद का चयन करना होगा। इसके बाद व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और स्काउट्स एंड गाइड्स से जुड़ी जानकारी दर्ज करनी होगी।

आवेदन फॉर्म में प्रश्नपत्र की भाषा के रूप में हिंदी या अंग्रेजी का चयन किया जा सकता है। इसके बाद स्काउट/गाइड की वर्दी में फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

उम्मीदवारों को शुल्क वापसी के लिए अपने बैंक खाते की जानकारी भी दर्ज करनी होगी। अंत में ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करना होगा। आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट या डिजिटल कॉपी सुरक्षित रखना उचित रहेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन