11th November 2026

BREAKING NEWS

मुंगेली में ‘ऑपरेशन बॉज’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आबकारी एक्ट के 2 मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार

जिला पंचायत अध्यक्ष को इंस्टाग्राम पर मिली जान से मारने की धमकी, मचा हड़कंप

गिल टॉप पर तो विराट-रोहित में कांटे की टक्कर

महिला और 2 नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

शराब कारोबारी से 36 लाख की ठगी, दीपक टंडन और पत्नी के खिलाफ एक और FIR दर्ज

Advertisment

सेना में अफसर बनने का मौका : Army Cadet College प्रवेश परीक्षा के आवेदन शुरू; जानें एग्जाम डेट और फीस

Media Yodha Desk Wed, Nov 11, 2026

नई दिल्ली। भारतीय सेना में अधिकारी बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने जनवरी 2027 सत्र के लिए आर्मी कैडेट कॉलेज (ACC) कॉमन एंट्रेंस एग्जाम का रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। यह परीक्षा रक्षा मंत्रालय की ओर से आयोजित की जाती है, जबकि इसका संचालन NTA करेगा। इच्छुक अभ्यर्थी 30 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

30 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

NTA की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, ACC प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 30 नवंबर 2026 रात 9 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। वहीं, परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम समय सीमा उसी दिन रात 11:50 बजे तक निर्धारित की गई है।

निर्धारित समय में आवेदन नहीं कर पाने वाले उम्मीदवारों को विलंब शुल्क के साथ एक और मौका दिया जाएगा। इसके तहत 1 दिसंबर से 3 दिसंबर 2026 तक 500 रुपये अतिरिक्त शुल्क देकर फॉर्म भरा जा सकेगा। लेट फीस जमा करने की अंतिम तारीख 3 दिसंबर रात 11:50 बजे है।

4 जनवरी 2027 को होगी प्रवेश परीक्षा

NTA के शेड्यूल के मुताबिक, ACC कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 4 जनवरी 2027 को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होगी। इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा की अवधि 3 घंटे यानी 180 मिनट होगी।

परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी। अभ्यर्थियों को 21 दिसंबर 2026 को परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी दी जाएगी। वहीं, ई-एडमिट कार्ड 28 दिसंबर 2026 से डाउनलोड किए जा सकेंगे।

कितनी देनी होगी आवेदन फीस?

ACC प्रवेश परीक्षा के लिए अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।

  • सामान्य, ओबीसी और ओबीसी-एनसीएल वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1,150 रुपये।

  • एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 950 रुपये।

  • विलंब शुल्क के तहत आवेदन करने पर निर्धारित फीस के अलावा 500 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।

4 से 6 दिसंबर तक आवेदन में सुधार का मौका

NTA की ओर से आवेदन फॉर्म में गलती सुधारने के लिए भी समय दिया जाएगा। अभ्यर्थी 4 दिसंबर से 6 दिसंबर 2026 तक करेक्शन विंडो के माध्यम से अपने आवेदन में जरूरी बदलाव कर सकेंगे।

आवेदन करते समय इन बातों का रखें ध्यान

NTA ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। प्रत्येक उम्मीदवार को सिर्फ एक आवेदन फॉर्म जमा करने की अनुमति होगी। अभ्यर्थियों को उसी मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है, जो पहले से आर्मी एजुकेशन डायरेक्टरेट में रजिस्टर्ड है। परीक्षा से संबंधित सूचनाएं इसी मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी पर भेजी जाएंगी।

उम्मीदवारों को फॉर्म भरते समय सभी जानकारियां सावधानीपूर्वक दर्ज करनी होंगी, क्योंकि अंतिम सबमिशन के बाद बदलाव की अनुमति नहीं होगी। NTA ने रजिस्ट्रेशन और परीक्षा प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए आधार वेरिफिकेशन का उपयोग करने की भी सलाह दी है।

इच्छुक उम्मीदवार NTA की आधिकारिक वेबसाइट ACC Entrance Exam Portal पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन