11th November 2026

BREAKING NEWS

मुंगेली में ‘ऑपरेशन बॉज’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आबकारी एक्ट के 2 मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार

जिला पंचायत अध्यक्ष को इंस्टाग्राम पर मिली जान से मारने की धमकी, मचा हड़कंप

गिल टॉप पर तो विराट-रोहित में कांटे की टक्कर

महिला और 2 नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

शराब कारोबारी से 36 लाख की ठगी, दीपक टंडन और पत्नी के खिलाफ एक और FIR दर्ज

Advertisment

CG में 1.80 करोड़ के जेवर चोरी का खुलासा : महिला और 2 नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

Media Yodha Desk Wed, Nov 11, 2026

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में ज्वेलरी शॉप से करीब 1.80 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चोरी होने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला, एक पुरुष और दो नाबालिग समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, इनके पास से चोरी किए गए कुछ सोने के आभूषण भी बरामद हुए हैं। फिलहाल गिरोह के अन्य सदस्यों और बाकी जेवरों की तलाश जारी है।

ग्राहक बनकर दुकान में घुसे थे आरोपी

चोरी की वारदात 7 नवंबर को दिवाली से ठीक एक दिन पहले संजय मार्केट स्थित मोती ज्वेलर्स में हुई थी। जानकारी के अनुसार, कुछ महिलाएं बच्चों के साथ ग्राहक बनकर दुकान पहुंचीं और दुकानदार से सोने के आभूषण दिखाने को कहा। इस दौरान उन्होंने दुकानदार को बातचीत में उलझाए रखा। इसी बीच गिरोह की एक महिला ने मौका पाकर जेवरों से भरा डिब्बा उठाया और उसे अपने झोले में छिपा लिया। इसके बाद सभी आरोपी दुकान से बाहर निकल गए।

CCTV फुटेज से मिला आरोपियों का सुराग

चोरी हुए डिब्बे में करीब 1200 ग्राम सोने के आभूषण रखे थे, जिनकी कीमत 1 करोड़ 74 लाख से 1 करोड़ 80 लाख रुपये के बीच बताई जा रही है। पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई थी। दुकान संचालक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और दुकान समेत आसपास के कैमरों की फुटेज खंगाली।

जांच के दौरान एक अन्य CCTV कैमरे में संदिग्ध एक गाड़ी से जाते दिखाई दिए। पुलिस ने गाड़ी का नंबर हासिल कर आरोपियों की तलाश शुरू की। इसी कड़ी में पुलिस टीम ने रायकोट इलाके में दबिश देकर चार लोगों को हिरासत में लिया।

गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोगों के पास से चोरी के कुछ सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं। अब उनसे पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान और बाकी जेवरों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। वारदात में इस्तेमाल किए गए तरीके की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन