11th November 2026

BREAKING NEWS

मुंगेली में ‘ऑपरेशन बॉज’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आबकारी एक्ट के 2 मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार

जिला पंचायत अध्यक्ष को इंस्टाग्राम पर मिली जान से मारने की धमकी, मचा हड़कंप

गिल टॉप पर तो विराट-रोहित में कांटे की टक्कर

महिला और 2 नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

शराब कारोबारी से 36 लाख की ठगी, दीपक टंडन और पत्नी के खिलाफ एक और FIR दर्ज

Advertisment

CG Crime : जिला पंचायत अध्यक्ष को इंस्टाग्राम पर मिली जान से मारने की धमकी, मचा हड़कंप

Media Yodha Desk Wed, Nov 11, 2026

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप को सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। अध्यक्ष ने इस संबंध में देवभोग थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि इससे पहले 22 अक्टूबर को कार सवार दो लोगों ने उनके घर की रेकी भी की थी, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। हालांकि, उनके मुताबिक उस शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इंस्टाग्राम पोस्ट पर की गई अभद्र टिप्पणी

जिला पंचायत अध्यक्ष ने शिकायत में बताया कि करीब एक सप्ताह पहले भाजपा संगठन के कार्यक्रम में दिए गए उनके संबोधन का वीडियो आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया था। इस पोस्ट पर 'राठौर उग्रसेन' नाम की आईडी से कई आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं। साथ ही देवभोग आकर जान से मारने की धमकी भी दी गई।

22 अक्टूबर को घर की रेकी का भी आरोप

शिकायत पत्र में अध्यक्ष ने 22 अक्टूबर की घटना का भी उल्लेख किया है। उनके अनुसार, आर्टिगा कार में सवार कुछ लोग उनके घर के आसपास रेकी करने पहुंचे थे। इसी दौरान उनके पिता को देखकर कार सवार मौके से भाग निकले। अध्यक्ष का कहना है कि उन्होंने तत्कालीन थाना प्रभारी दिव्या पैकरा को घटना की सूचना देकर आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज जांचने की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

उन्होंने इस मामले को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई थी और बाद में एसपी से भी चर्चा की थी।

साइबर सेल करेगी मामले की जांच

देवभोग थाना प्रभारी दिलीप मेश्राम ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष की ओर से सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिलने की शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को भेजकर मार्गदर्शन मांगा जा रहा है। जांच के लिए शिकायत साइबर सेल को सौंपी जाएगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन