CG News : मुंगेली में ‘ऑपरेशन बॉज’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आबकारी एक्ट के 2 मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार
जिला मुंगेली :- मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा चलाये जा रहे ‘‘आपरेशन बाज’’ के तहत दिवाली के पर्व में असामाजिक तत्वों एवं मादक पदार्थ बिक्री व तस्करी करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देश दिया गया है। उक्त निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा, अति. पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत शुक्ला एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुंगेली श्री आशीष अरोरा, उप पुलिस अधीक्षक श्री हरविन्दर सिंह से कुशल मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस को दिनांक 08.11.2026 को मुखबीर से सूचना मिला कि 02 व्यक्ति अधिक मात्रा में देशी प्लेन शराब लेकर चकरभट्ठा की ओर से ग्राम लिलवाकापा की ओर जा रहे है, कि सूचना तस्दीक पर हमराह स्टाफ के साथ नवागढ़ रोड मिनीमाता पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर पकड़कर मौके मे उपस्थित गवाहों के समक्ष पूछताछ एवं चेक करने पर संदेही मोटर सायकल चालक (1) पारस पात्रे पिता राजकुमार पात्रे उम्र 23 वर्ष साकिन धनगांव (च) थाना सिटी कोतवाली मुंगेली एवं (2) हीरालाल सोनवानी पिता श्रीराम सोनवानी उम्र 25 वर्ष निवासी अंधियारखोर थाना नवांगढ़ जिला बेमेतरा के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में रखे 70 नग देशी प्लेन शराब मिली लीटर जुमला 12.600 बल्क लीटर कीमती 5600 रूपये एवं शराब तस्करी में प्रयुक्त मोटर सायकल होण्डा कंपनी सीजी-28 वी-4637 कीमती 80,000 रूपये जुमला 85,600 रूपये को जप्त कर आरोपी (1) पारस पात्रे (2) हीरालाल सोनवानी को दिनांक 08.11.2026 को विधिवत् गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में नंबरी अपराध क्रमांक 391/2026 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।
इसी तरह थाना पथरिया क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 09.11.2026 को ग्राम चंदरगढ़ी मे एक व्यक्ति शराब ब्रिकी करने की मुखबीर सूचना प्राप्त होने पर चन्दरगढ़ी साहू ढाबा के पास साइबर सेल एवं थाना पथरिया के द्वारा मुखबीर के बताये हुलिया के अनुरूप घेराबंदी कर संदेही मुकेश साहू पिता उमेंद साहू उम्र 22 वर्ष निवासी पंडरभठ्ठा, थाना सिटी कोतवाली मुंगेली को मौके मे उपस्थित गवाहों के समक्ष चेक करने पर उसके कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी मे 75 पाव देशी प्लेन शराब (13.5 बल्क लीटर) कीमती 6000 रूपये को ब्रिकी करते पाये जाने एवं अधिक मात्रा मे शराब रखना पाये जाने से जप्त कर आरोपी मुकेश साहू को विधिवत गिरफ्तार कर थाना पथरिया मे नंबरी अपराध क्रमांक 288/26 धारा 34(2),59(क) आब. एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अखिलेश वैष्णव थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली, निरी.कार्तिकेश्वर जांगड़े (थाना प्रभारी पथरिया), उपनिरी. सत्येन्द्र पुरी गोस्वामी (प्रभारी साइबर सेल) प्रउप निरी. नवीन जांगड़े, प्रउपनिरी. भानु सहारे एवं साइबर सेल, थाना मुंगेली, थाना पथरिया स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन