12th October 2026

BREAKING NEWS

दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं होंगे प्रदर्शन! पुलिस ने तय किए 3 नए स्थान, जारी किया आदेश

रियाद एयरपोर्ट हमले की तस्वीरें आईं सामने, CCTV में कैद हुई घटना; 13 लोगों की गई थी जान

Surya को पीछे छोड़ हासिल किया यह बड़ा रिकॉर्ड

बिलासपुर में 10 सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार; 6 लाख के जेवर और क्रेटा कार जब्त

लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के रूट या परिचालन पर असर

Advertisment

CG News : अब घर बैठे मिलेगा नया बिजली कनेक्शन, CSPDCL ने शुरू की आसान ऑनलाइन सेवा

Media Yodha Desk Fri, May 8, 2026

रायपुर : छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी की ओर से विद्युत उपभोक्ताओं के लिए नई सौगात दी गई है। बिजली विभाग ने नया कनेक्शन लेने के लिए बार-बार दफ्तर जाने से मुक्ति दिलाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया को पूरी तरह से सुगम बना दिया है। अब घर बैठे ही कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया जा सकता है। इस पहल का उद्देश्य प्रक्रिया में पारदर्शिता तथा सरलता लाना है। डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने उपभोक्ताओं की सेवा में विस्तार करते हुए 1 अप्रैल 2026 से नवीन विद्युत कनेक्शनों की आवेदन प्रक्रिया को पूर्णतः ऑनलाइन करने की सुविधा प्रारंभ की है।

अब लोगों को नवीन कनेक्शन के लिए विद्युत कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी। नवीन कनेक्शनों के लिए ऑनलाइन आवेदन ‘मोर बिजली’ ऐप एवं सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) में कंपनी की वेबसाइट के माध्यम से भी किया जा सकता है। डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी की वेबसाइट पर पंजीकृत ऑनलाइन नवीन कनेक्शनों के आवेदनों पर विद्युत कंपनी द्वारा आगामी कार्यवाही संपादित की जाएगी। ऐसे आवेदक जो आवेदन ऑनलाइन न कर भौतिक रूप से वितरण केंद्र, जोन या उपसंभाग कार्यालय में प्रस्तुत करते हैं, उनके आवेदनों को ऑनलाइन कनेक्शन के लिए वितरण केंद्र/उपसंभाग/जोन कार्यालयों के हेल्प डेस्क में जिम्मेदार ऑफिस स्टाफ, कनिष्ठ अभियंता अथवा सहायक अभियंता द्वारा कार्यालय के कंप्यूटर सिस्टम में ऑनलाइन पंजीबद्ध किया जाएगा। आवेदन आवेदक के मोबाइल नंबर से ही ऑनलाइन पंजीकृत किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि 1 अप्रैल 2026 से सभी नवीन विद्युत कनेक्शनों के आवेदन पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण रूप से ऑनलाइन ही की जाएगी। विभाग के अधिकारियों ने अपील करते हुए कहा है कि नवीन कनेक्शन के लिए विद्युत कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल एप्लिकेशन ‘मोर बिजली’ ऐप एवं सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) के माध्यम से अपना पंजीयन कराएं।

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन