10th May 2026

BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री निवास घेराव पड़ा भारी! NSUI कार्यकर्ताओं पर FIR, शासकीय कार्य में बाधा का आरोप

छत्तीसगढ़ भाजपा की दो दिवसीय कार्यसमिति बैठक 12 मई से, संगठनात्मक कार्यक्रमों पर होगा मंथन

छत्तीसगढ़ में कार्यरत कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 60% महंगाई भत्ता मंजूर, एरियर भुगतान का भी आदेश जारी

छत्तीसगढ़ में फिर गूंजेगा चुनावी बिगुल! नगरीय निकाय और पंचायत उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

IPL के बाद रायपुर में क्रिकेट का रोमांच बरकरार, जिम्बाब्वे से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम

Advertisment

कोलकाता : IIM कोलकाता में युवती से कथित दुष्कर्म, द्वितीय वर्ष का छात्र गिरफ्तार, जांच जारी

Indrajeet Yadav Sat, Jul 12, 2025

IIM कोलकाता (Indian Institute of Management Kolkata) जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवती के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में द्वितीय वर्ष के एक छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोलकाता पुलिस ने शनिवार को जानकारी दी कि युवती को नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, आरोपी और पीड़िता एक-दूसरे को पहले से जानते थे और हाल ही में उनकी बातचीत सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। आरोपी छात्र ने युवती को काउंसलिंग सेशन के बहाने संस्थान बुलाया, लेकिन वहां से उसे कथित रूप से बॉयज हॉस्टल के कमरे में ले गया, जहां यह वारदात हुई। नशीला पदार्थ और मारपीट का आरोपयुवती के बयान के मुताबिक, आरोपी ने उसे पिज्जा और कोल्ड ड्रिंक दी, जिसमें कथित रूप से नशीला पदार्थ मिला हुआ था। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद वह बेहोश हो गई और उसी दौरान उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया। होश में आने पर जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई भी की।किसी तरह से भागकर युवती ने हरिदेवपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज की पड़तालकोलकाता पुलिस के अधिकारी रूपेश कुमार ने बताया:

"घटना की जांच जारी है। पीड़िता के मेडिकल परीक्षण कराए जा चुके हैं। IIM परिसर के सभी सीसीटीवी फुटेज एकत्र किए जा रहे हैं।"

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि संस्थान की छात्रा न होते हुए भी युवती बॉयज हॉस्टल तक कैसे पहुंची और विज़िटर बुक में एंट्री क्यों नहीं कराई गई।आरोपी छात्र की जानकारीपुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी छात्र बेंगलुरु का निवासी है और उसने 2023 में CAT परीक्षा पास कर IIM कोलकाता में प्रवेश लिया था। वह जून 2024 से द्वितीय वर्ष में पढ़ाई कर रहा थाकॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवालIIM कोलकाता का परिसर अत्यधिक संरक्षित क्षेत्र माना जाता है, जहां सुरक्षा गार्ड तैनात रहते हैं। इसके बावजूद इस प्रकार की घटना ने संस्थान की सुरक्षा और विज़िटर नीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।कॉलेज प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा गार्ड और कर्मचारियों से पूछताछ शुरू कर दी है। दक्षिण कोलकाता में बढ़ती घटनाएं, कानून व्यवस्था पर चिंतागौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले 25 जून को दक्षिण कोलकाता के कस्बा स्थित लॉ कॉलेज में एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। उस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। अब IIM जैसी राष्ट्रीय स्तर की संस्था में ऐसी घटना सामने आना चिंताजनक है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन