23rd November 2026

BREAKING NEWS

एशिया के सबसे शक्तिशाली देशों में तीसरे स्थान पर पहुंचा

टायर फटने से पेड़ से टकराई यात्री बस, चालक-कंडक्टर समेत 15 घायल

एडम गिलक्रिस्ट को पछाड़ बने विदेशी जमीन पर सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले विकेटकीपर

छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड, 24 घंटे बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, स्वेटर-जैकेट निकालने की तैयारी करें

AI की मदद से हैकर्स बना रहे निशाना, बिजनेस पेमेंट सिस्टम पर सरकार ने जारी की चेतावनी

Advertisment

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड, 24 घंटे बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, स्वेटर-जैकेट निकालने की तैयारी करें

Media Yodha Desk Mon, Nov 23, 2026

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश हो रही है, वहीं कई स्थानों पर ठंड के साथ कोहरे का असर भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 24 नवंबर से प्रदेश में ठंड का प्रभाव बढ़ सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। खासकर रात के समय ठिठुरन बढ़ सकती है।

रायपुर में छाए रह सकते हैं बादल

राजधानी रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में आज आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

निम्न दबाव के क्षेत्र से प्रभावित हो रहा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में बना निम्न दबाव का क्षेत्र 22 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे तक सक्रिय था। इससे संबंधित चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से लगभग 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसी मौसमी सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश में बादल छाने और बारिश की गतिविधियां जारी हैं।

अगले दो दिनों तक बारिश के आसार

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। हालांकि, धीरे-धीरे बारिश की गतिविधियों में कमी आ सकती है। इसके बाद आसमान साफ होने और न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से ठंड का असर बढ़ने के आसार हैं। ऐसे में प्रदेशवासियों को रात और सुबह के समय बढ़ती ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन